Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला

Rajasthan beat Sunrisers in Eliminator: मुल्लांपुर में आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइडर्स हैदराबाद को 47 रनों से हारकर क्वालीफायर-2 में प्रवेश कर लिया है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 27, 2026 | 11:44 PM

राजस्थान रॉयल्स (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2026 SRH vs RR Eliminator Match Highlight: न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में सनराइडर्स हैदराबाद को 47 रनों से शिकस्त देकर राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 क्वालीफायर-2 में प्रवेश कर लिया है। अब 29 मई को उसका सामना गुजरात टाइटंस से होगा। इस मुकाबले में जो भी जीत दर्ज करेगी वो 31 मई को आरसीबी के खिलाफ इस सीजन का फाइनल मुकाबला खेलेगी। यदि इस मुकाबले की बात करें तो SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर आरआर को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया।

राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत एसआरएच के सामने 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। राजस्थान के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी सनराइडर्स हैदराबाद 19.2 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हिसाब से आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले को आरआर ने 47 रनों से अपने नाम कर लिया।

🎥 𝙏𝙝𝙚 𝙋𝙚𝙧𝙛𝙚𝙘𝙩 𝙀𝙣𝙙𝙞𝙣𝙜 🩷 Vaibhav Sooryavanshi takes the winning catch and caps off an unforgettable night ✨#TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/pR2OjgrrJv — IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन

वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को किया ध्वस्त, बिहार का लाल बना IPL इतिहास का नया ‘सिक्सर किंग’

MS Dhoni Future: क्या अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? सीएसके के सीईओ ने तोड़ दी चुप्पी

IPL 2026: एलिमिनेटर मुकाबले में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, राजस्थान को दिया बल्लेबाजी का न्योता

वैभव सूर्यवंशी बने जीत के हीरो

सनराइजर्स के खिलाफ इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी, लेकिन वो अपने शतक से चूक गए। उन्होंने 29 गेंदों में 12 छक्कों और 5 चौको के साथ 97 रन की महाविस्फोटक पारी खेली। 97 रन के स्कोर पर वो बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में प्रफुल्ल हिंगे को अपने कैच थमा बैठे।

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी से पहले आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से मशहूर क्रिकेट गेल के नाम था। उन्होंने साल 2012 के आईपीएल में कुल 59 छक्के लगाए थे, जिसको आज तक कोई तोड़ नहीं पाया था। वहीं, अब 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक 65 छक्के लगाकर गेल को रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस लिस्ट में 52 छक्कों के साथ आंद्रे रसल तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, 45 छक्कों के साथ जोस बटलर पांचवे स्थान पर हैं।

We are out of words 👏👏 9⃣7⃣(29) of absolute force from Vaibhav Sooryavanshi 🔥🔥 Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/gtt63Wwkx1 — IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026

ध्रुव जुरेल ने भी खेली विस्फोटक अर्धशतकीय पारी

वैभव के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने भी तेज अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 21 गेंदों में 5 चौके व 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 29, कप्तान रियान पराग 26 तो रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

हैदराबाद के गेंदबाज राजस्थान के बल्लेबाजों के सामने काफी महंगे साबित हुए। कप्तान पैट कमिंस ने 16, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे 13-13 तो ईशान मलिंगा ने 10 रन प्रति ओवर की इकोनॉमी से रन लुटाए। विकेट की बात करें तो प्रफुल्ल हिंगे ने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार और नीतीश कुमार रेड्डी को 1-1 विकेट मिला।

राजस्थान के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज इस मुकाबले में प्लॉफ साबित हुए। अभिषेक शर्मा से उम्मीद थी, लेकिन वो अपना खाता भी न खोल सके। ईशान किशन ने 33 रन बना तो ट्रेविस हेड सिर्फ 17 रन पर पवेलियन लौट गए। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने 38 और साहिल अरोड़ा ने 35 रन की पारी खेली।

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को किया ध्वस्त, बिहार का लाल बना IPL इतिहास का नया ‘सिक्सर किंग’

दूसरी तरफ गेंदबाजी में आरआर के लिए स्टार जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने एसआरएच के 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा नांद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले। यश राज पुंजा ने भी सनराइजर्स के 1 बल्लेबाज को आउट किया।

Mullanpur rr defeated sunrisers hyderabad by 47 runs advance qualifier 2 ipl 2026 sooryavanshi brilliant batting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 11:31 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Rajasthan Royals
  • Sunrisers Hyderabad
  • Vaibhav Sooryavanshi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.