MI के खिलाफ मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, 3 गेंदों के भीतर झटके 2 बड़े बल्लेबाजों को भेज दिया पवेलियन
MI vs DC: दिल्ली में मुकेश कुमार ने रयान रिकलटन और तिलक वर्मा को आउट कर मुंबई इंडियंस को शुरुआती झटके दिए। हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
मुकेश कुमार और केएल राहुल (फोटो- @StarSportsIndia)
Mukesh Kumar 2 Wickets against MI IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच का रुख बदल दिया। पावरप्ले में ही उन्होंने मुंबई के टॉप ऑर्डर को झकझोर कर रख दिया और टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।
तिलक वर्मा का विकेट बना चर्चा का विषय
मुकेश कुमार ने अपने एक ही ओवर में दो बड़े झटके देकर दिल्ली को मैच में मजबूत स्थिति में ला दिया। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा तिलक वर्मा के विकेट की रही। मुकेश ने एक चतुराई भरी धीमी गेंद फेंकी, जिसे तिलक वर्मा जल्दी खेल बैठे। गेंद सीधे मुकेश के हाथों में चली गई और उन्होंने झुककर शानदार रिटर्न कैच लपक लिया। तिलक बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जिससे मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा। आंकड़े भी मुकेश के पक्ष में हैं, क्योंकि वह तिलक वर्मा को टी20 में कई बार आउट कर चुके हैं और इस मुकाबले में भी उनका दबदबा साफ नजर आया।
रयान रिकलटन भी सस्ते में आउट
मुकेश कुमार ने इससे पहले तीसरे ओवर में मुंबई इंडियंस को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने सलामी बल्लेबाज रयान रिकलटन को 9 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। रिकलटन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में ऊंची उठ गई और मिड-ऑफ पर कप्तान अक्षर पटेल ने आसान कैच लपक लिया। पावरप्ले के अंत तक मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 41 रन था। शुरुआती झटकों के बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई और टीम को स्थिर करने की कोशिश की।
सम्बंधित ख़बरें
Jyothi Surekha Vennam Silver Upgrade: डोपिंग में फंसी मैक्सिकन तीरंदाज, ज्योति सुरेखा का ब्रॉन्ज बना सिल्वर
पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं
रोनाल्डो का वर्ल्ड कप सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराया; भीगी आंखों के साथ दिग्गज ने ली विदाई
जन्मदिन विशेष: रांची से दुनिया तक… कैसे कैप्टन कूल बने करोड़ों दिलों की धड़कन; जानिए MS धोनी की पूरी कहानी
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स की उड़ाई धज्जियां, चतुर चाल से बर्बाद कराया DRS
हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्या कप्तान
मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं थे, जिसके चलते सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी संभाली। टीम संयोजन में भी बदलाव किया गया। हार्दिक पांड्या, ट्रेंट बोल्ट और अल्लाह गजनफर की जगह दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश और मिचेल सेंटनर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो मुकेश कुमार की शानदार शुरुआत के बाद पूरी तरह सही साबित होता नजर आया।
