धोनी को नहीं रास आई रोहित की जीत? चैंपियंस ट्रॉफी विक्ट्री पर नहीं दिया रिस्पॉन्स, यूजर बोले- जान बूझकर हराया 2019 वर्ल्ड कप
भारत में ही नहीं विदेशों में भी धोनी के फैंस की कोई कमी नहीं है। जो उनसे मिलने के लिए बेताब रहे हैं, लेकिन फिलहाल धोनी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर बहुत से लोग उनसे खफा हो गए हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
एमएस धोनी (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में एमएस धोनी को का नाम सबसे ऊपर आता है। उनकी कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती है। लेकिन अब भारत को मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड को तोड़ने की राह पर हैं, जहां उन्होंने अब तक दो आईसीसी ट्रॉफी बतौर कप्तान जीत ली है। इसी बीच अब धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से वह काफी ट्रोल हो रहे है।
भारत में ही नहीं विदेशों में भी धोनी के फैंस की कोई कमी नहीं है। जो उनसे मिलने के लिए बेताब रहे हैं, लेकिन फिलहाल धोनी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर बहुत से लोग उनसे खफा हो गए हैं और उनकी आलोचना करने लगे हैं। इतना ही नहीं कई लोगों ने तो उन पर ये भी आरोप लगा दिया है कि उन्होंने 2019 का वर्ल्ड कप जानबूझकर भारत को हराया था।
धोनी का खराब रिस्पॉन्स
दरअसल, सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वह एक एयरपोर्ट से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सुना जा सकता है कि जैसे ही पत्रकार ने धोनी से चैंपियंस ट्रॉफी पर बात करनी चाही तो धोनी ने हाथों से पत्रकार को जाने का इशारा कर दिया। उनके इस व्यवहार की वजह से लोग अब उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
फिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
ये क्या थाला?
धोनी को किस बात का घमंड?
धोनी से भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर ऐसे रिस्पॉन्स की उम्मीद कभी किसी ने नहीं की होगी। उनके फैंस भी उनका ये व्यवहार देखकर अब पूछने लगे हैं कि धोनी को अब किस बात का घमंड आ गया है। पिछली बार जब भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था, तब धोनी ने भारतीय टीम को बधाई दी थी, लेकिन इस बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर उन्होंने एक शब्द कहना भी जरूरी नहीं समझा।
रोहित से जलने लगे धोनी!
धोनी के इस बर्ताव को देखने के बाद कई लोगों ने तो ये भी दावा किया है कि धोनी को रोहित शर्मा से जलन होने लगी है, क्योंकि वह नहीं चाहते कि रोहित शर्मा धोनी से ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी भारत को बतौर कप्तान दिलाए। वरना रोहित उनकी बराबरी में आ जाएंगे। हालांकि, ये बात से सभी वाकिफ हैं कि धोनी अपने देश से कितना प्यार करते हैं, ऐसे में ये दावा तो बिलकुल गलत हो सकता है।
जानबूझकर हराया 2019 का वर्ल्ड कप
इतना ही नहीं कई ट्रोलर्स ने तो ये तक कह दिया कि धोनी ने इसी जलन की वजह से विराट कोहली की कप्तानी में खेले गए 2019 के वर्ल्ड कप में भारत को जानबूजकर हराया था। 2019 के वर्ल्ड कप में भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में धोनी रन आउट हुए थे।
गंभीर से भी हो सकता है नाता
वहीं कुछ लोगों का ये भी मानना है कि धोनी और भारत के मौजूदा कोच गौतम गंभीर का रिश्ता कुछ खास नहीं है और भारत उन्हीं की कोचिंग में ट्रॉफी जीती है इसलिए धोनी का ये रिस्पॉन्स था। हालांकि इस सब बातों में कितनी सच्चाई है ये तो कोई नहीं जनता। क्योंकि इस बात से भी सभी वाकिफ है कि ट्रोलर्स को केवल एक मौका चाहिए होता है ताकि वह दिग्गजों को ट्रोल कर सकें।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारत ने 12 साल बाद जीती चैंपियंस ट्रॉफी
जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने धोनी की कप्तानी में 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। जिसके बाद अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 12 साल बाद ये खिताब अपने नाम किया है। भारतीय टीम ने फाइनल में 4 विकेट से न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर तीसरी बार ये खिताब जीता है।
