IPL 2026: MS Dhoni की इंजरी पर बड़ा अपडेट आया सामने, अब 5 की जगह इतने मुकाबले नहीं खेल पाएंगे ‘थाला’
MS Dhoni: आईपीएल 2026 में सीएसके के पहले मुकाबले से पहले महेंद्र सिंह धोनी के चोट पर बड़ा अपडेट आया है। धोनी अब 5 मैच की जगह 6 मैच में नहीं खेलेंगे। जो सीएसके के लिए एक बड़ा झटका है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
महेंद्र सिंह धोनी (फोटो-सोशल मीडिया)
MS Dhoni Injury Update: आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है। आईपीएल के शुरुआती दौर में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पिंडली की चोट के कारण कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। धोनी पिछले कुछ समय से केवल आईपीएल ही खेल रहे हैं। आईपीएल के अलावा धोनी और मैच खेलते नहीं दिखते हैं। ऐसे में उन्हें फिट रहने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।
‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, धोनी लगभग छह मैचों तक टीम से बाहर रह सकते हैं और मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले में उनकी वापसी की उम्मीदें कम हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारी ने कहा, “यह निश्चित रूप से हमारे लिए बड़ा झटका है, लेकिन हमें इससे निपटना होगा। हम चाहते हैं कि धोनी जल्द से जल्द वापसी करें।”
महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति का सबसे बड़ा असर चेन्नई सुपर किंग्स की रणनीतिक सूझबूझ और अनुभव पर पड़ेगा। पिछले कुछ सीजन में फिटनेस से जुड़ी परेशानियों के कारण धोनी बैटिंग ऑर्डर में नीचे बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन विकेटकीपिंग और टीम मैनेजमेंट में उनका योगदान अब भी महत्वपूर्ण है।
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की जगह पक्की, तो फिर संजू या अभिषेक में से कौन, इस स्टार खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
संजू सैमसन संभालेंगे विकेटकीपिंग का जिम्मा
धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें पिछले साल राजस्थान रॉयल्स से टीम में शामिल किया था और आज रात राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में उनकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को 18 करोड़ में शामिल किया है।
यह भी पढ़ें: IPL में KKR के खिलाफ जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, तोड़ा 5 साल पुराना रिकॉर्ड
डेवाल्ड ब्रेविस भी है चोटिल
इसके अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक और चिंता का विषय है। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को ट्रेनिंग सेशन के दौरान पसली में खिंचाव आया है और वह फिलहाल रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। ब्रेविस के चोटिल होने के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सरफराज खान अपना डेब्यू कर सकते हैं। अब देखना होगा कि धोनी और ब्रेविस के बिना चेन्नई सुपर किंग्स कैसा प्रदर्शन करती है। हालांकि, इस सीजन के दौरान सीएसके टीम में कई युवा खिलाड़ी दिखेंगे। पारी की शुरुआत ऋतुराज गायकवाड़ के साथ संजू सैमसन करेंगे।
