Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फिर दिखी माही की मास्टर क्लास! शुभमन गिल के लिए ऐसे बुना जाल, सामने आ गया VIDEO

आईपीएल के 18वें सीजन के अपने आखिरी मुकाबले में चेन्नई ने कमाल का खेल दिखाते हुए गुजरात को करारी शिकस्त दी। इस मैच में एक बार फिर धोनी की कप्तानी देखकर फैंस का दिल उनके लिए धड़क उठा है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: May 26, 2025 | 08:11 AM

गिल के विकेट के लिए धोनी का मास्टर प्लान (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदाबाद: बीते रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में एक बार फिर सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वो रूप देखने मिला जिसके लिए वह जाने जाते हैं। उन्होंने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को फंसाने के लिए गजब का जाल बुना।

आईपीएल के 18वें सीजन के अपने आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कमाल का खेल दिखाया। हालांकि, ये सीजन चेन्नई के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था, लेकिन लगी स्टेज का आखिरी मुकाबला टीम ने यादगार बना लिया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने इस सीजन का अंत जीत के साथ किया है। इस मैच में धोनी की कप्तानी देखकर एक बार फिर फैंस का दिल उनके लिए धड़क उठा है।

चेन्नई ने आज के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 231 रनों का लक्ष्य रखा। गुजरात की तरफ से कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ओपनिंग करने आए। धोनी ने गिल को मैदान के बीच में आउट करने का मास्टर प्लान तैयार किया, जो काम भी आया।

सम्बंधित ख़बरें

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी की डेट हुई फिक्स, सानिया चंडोक के साथ मार्च में लेंगे सात फेरे

T20 World Cup 2026 के लिए नेपाल की टीम घोषित, रोहित पौडेल को कमान; संदीप लामिछाने को मिली जगह

क्रिकेट खेलने निकला लड़का बना फरिश्ता, नदी में कूदकर डूबती महिला की जान बचाई-Video वायरल!

ICC ने नहीं मानी बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग, भारत में ही खेलने होंगें मैच, वरना…

#CaptainCool‘s masterstroke! 💪 Pin-point field placement and a huge breakthrough for #CSK! Captain Gill departs. 🎯 Watch the LIVE action ➡ https://t.co/vroVQLpMts#Race2Top2 👉 #GTvCSK | LIVE NOW on Star Sports Network & JioHotstar! pic.twitter.com/gcTxIpFetk — Star Sports (@StarSportsIndia) May 25, 2025

चेन्नई के लिए दूसरा ओवर अंशुल कंबोज करने आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने छक्का जड़ा। जिसके बाद विकेट के पीछे खड़े कप्तान एमएस धोनी ने अंशुल की अगली गेंद को पहले ही भांप लिया और धोनी ने अपने दाएं हाथ की तरफ स्लिप में उर्विल पटेल को तैनात कर दिया। अंशुल ने जैसे ही अपने ओवर की तीसरी गेंद फेंकी, जीटी के कप्तान गिल स्लिप में उर्विल पटेल के हाथों अपना विकेट गंवा बैठे।

सोशल मीडिया पर धोनी के इस मास्टर प्लान की जमकर तारीफ हो रही है। लोग इसे मास्टर क्लास कप्तानी बता रहा है। माही की इस तकनीक ने एक बार फिर सभी को उनका मुरीद बना दिया है। धोनी का ये प्लान उनकी टीम के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हुआ है, क्योंकि गिल काफी खतरनाक बल्लेबाज हैं।

क्या मियां…! LIVE मैच में सिराज ने साथी खिलाड़ी को लगाई फटकार, गिल की हुई हालत खराब- देखें VIDEO

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। जवाब में गुजरात की पूरी टीम 18.3 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में गुजरात ने चेन्नई के हाथों 83 रन से हार का सामना करना पड़ा, जो आईपीएल इतिहास में उनकी सबसे बड़ी हार भी है। साथ ही चेन्नई ने जीत के साथ सीजन का अंत किया।

Ms dhoni master plan dismiss shubman gill ipl 2025 gt vs csk video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2025 | 08:11 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL
  • MS Dhoni
  • Shubman Gill
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.