IPL 2025 में धोनी की CSK को लगा बड़ा झटका, 18 साल में पहली बार हुआ ऐसा

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 18 साल के लंबे इतिहास में पहली बार अंक तालिका में अंतिम स्थान हासिल किया है। यह टीम जो अक्सर प्लेऑफ और फाइनल की दावेदार रही है, इस सीजन में पूरी तरह से संघर्ष करती नजर आई।
CSK फैंस के लिए बड़ी खबर, चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुआ घातक कंगारू खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

अहमदाबाद: चेन्नई सुपर किंग्स ने आज रविवार 25 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को 83 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस जीत के बाद भी आईपीएल 2025 में अंतिक स्थान पर ही रही। आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने अंक तालिका में सबसे नीचे खत्म किया है।

18 साल के 16 सीजन में चेन्नई की 2020 में 8 टीमों के टूर्नामेंट के दौरान सातवें नंबर पर रही थी। वहीं 2022 में जब 10 टीमें हो गई थी, तब चेन्नई 9वें नंबर पर रही है। यह पहला मौका है जब चेन्नई की टीम ने अंतिम पायदान पर सीजन को खत्म किया है। चेन्नई का यह सीजन काफी खराब रहा। चेन्नई ने 14 मैचों में केवल 4 मैच में ही जीत दर्ज कर सके। 8 अंकों के साथ सीएसके ने अपने सफर को समाप्त किया।

हालांकि 8 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने सफर को समाप्त किया। लेकिन राजस्थान का रनरेट चेन्नई से बेहतर था। जिस कारण राजस्थान की टीम 9वें नंबर पर ही। चेन्नई अगर गुजरात को 199 रनों से हराते तो वो 9वें नंबर पर पहुंच जाते। लेकिन ऐसा संभव नहीं था। इसके बाद भी चेन्नई ने जीत के साथ सफर को खत्म किया।

IPL 2025 का पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच जीते हारे कोई परिणाम नहीं नेट रन रेट अंक
1 गुजरात टाइटन्स (GT) 14 9 5 0 +0.254 18
2 पंजाब किंग्स (PBKS) 13 8 4 1 +0.327 17
3 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 13 8 4 1 +0.255 17
4 मुंबई इंडियंस (MI) 13 8 5 0 +1.292 16
5 दिल्ली कैपिटल्स (DC) 14 7 6 1 +0.011 15
6 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 13 6 7 0 -0.337 12
7 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 13 5 6 2 +0.193 12
8 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 13 5 7 1 -0.737 11
9 राजस्थान रॉयल्स (RR) 14 4 10 0 -0.549 8
10 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 14 4 10 0 -0.647 8

दिलचस्प बात यह है कि आज से पहले, CSK मूल आठ फ्रैंचाइज़ में से एकमात्र ऐसी टीम थी जो आईपीएल में आखिरी स्थान पर नहीं रही थी। मौजूदा 10 टीमों में से केवल जीटी और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ही पॉइंट टेबल में सबसे नीचे नहीं रही हैं, लेकिन वे पिछले तीन सीज़न से ही लीग में हैं। चेन्नई ने जीत के साथ खत्म किया IPL 2025 का सफर, जाते-जाते दे गए गुजरात को बड़ा जख्म

मुकाबले का हाल

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन बनाए। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 147 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। चेन्नई ने इस मुकाबले को 83 रनों से जीत लिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com