‘कोच साहब के चेहरे पर हंसी…किलर कॉम्बो’, अरसे बाद धोनी ने किया पोस्ट, गंभीर की तारीफ में कही ये बात
MS Dhoni Instagram Post Gambhir: मैच खत्म होने के बाद MS Dhoni ने इंस्टाग्राम पर लंबे वक्त के बाद पोस्ट किया। 14 जुलाई 2024 के बाद धोनी ने 9 मार्च को पोस्ट किया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
MS धोनी, कोच गंभीर और कप्तान सूर्या
MS Dhoni on T20 World Cup Win: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद मैदान के बाहर भी एक खास पल देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत ने अपना तीसरा टी20 विश्व कप खिताब अपने नाम किया। जीत के कुछ ही मिनट बाद भारतीय क्रिकेट के दिग्गज एमएस धोनी ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गया।
फाइनल मुकाबले के दौरान धोनी वीवीआईपी बॉक्स में बैठे नजर आए, जहां उनके साथ रोहित शर्मा और जय शाह भी मौजूद थे। मैच खत्म होने के बाद धोनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीम को बधाई दी और खास तौर पर मुख्य कोच गौतम गंभीर की तारीफ की।
धोनी ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?
धोनी ने लिखा, “कोच साहब, आप पर मुस्कान बहुत अच्छी लगती है।” उन्होंने अपने संदेश में टीम के शानदार प्रदर्शन और पिछले कुछ समय में टीम में आए बदलावों की भी सराहना की। धोनी ने लिखा कि अहमदाबाद में इतिहास रचा गया है और यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
7 जुलाई का इतिहास : एमएस धोनी का जन्म, ल्यूमिर बंधुओं ने रखी भारतीय सिनेमा की नींव
जन्मदिन विशेष: रांची से दुनिया तक… कैसे कैप्टन कूल बने करोड़ों दिलों की धड़कन; जानिए MS धोनी की पूरी कहानी
उन्होंने आगे लिखा, “अहमदाबाद में इतिहास बन गया। टीम, सहयोगी स्टाफ और दुनिया भर में भारतीय टीम के सभी प्रशंसकों को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते हुए देखना बहुत सुखद रहा।” धोनी का “कोच साहब” वाला संबोधन सीधे तौर पर गौतम गंभीर के लिए था। गौतम गंभीर अपनी सख्त और गंभीर छवि के लिए जाने जाते हैं, इसलिए जीत के बाद उनकी मुस्कान को लेकर धोनी की यह टिप्पणी काफी चर्चा में रही। सोशल मीडिया पर अक्सर यह चर्चा होती रही है कि धोनी और गंभीर के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं हैं, लेकिन कई मौकों पर दोनों ने इन अफवाहों को गलत साबित किया है।
बुमराह की भी की तारीफ
धोनी ने अपने पोस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी जमकर तारीफ की, हालांकि अपने खास मजाकिया अंदाज में। उन्होंने लिखा, “बुमराह के बारे में अगर कुछ न लिखूं तो ही बेहतर है… चैंपियन गेंदबाज।” दरअसल फाइनल मुकाबले में बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 4 विकेट झटके और न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में ला दिया।
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर पैदल हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया, जश्न में डूबा पूरा देश, देखें VIDEO
भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही। कीवी टीम ने संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला 96 रन से जीत लिया।
