Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2025: चेन्नई के पहले रिटेंशन होंगे अनकैप्ड खिलाड़ी ‘थाला’, 43 साल के उम्र में दिखाएंगे अपना जौहर

आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों को रिटेंशन लिस्ट जल्द ही जारी करनी है। ऐसे में सभी टीमें अपने प्रमुख खिलाड़ियों से बात करने में जुटी है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 10, 2025 | 04:17 PM

एमएस धोनी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों को रिटेंशन लिस्ट जल्द ही जारी करनी है। ऐसे में सभी टीमें अपने प्रमुख खिलाड़ियों से बात करने में जुटी है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वो कुछ दिन और क्रिकेट खेलना चाहते हैं। अगर उन्होंने अपनी सहमति दे दी है तो वह चेन्नई के पहले रिटेंशन होंगे। धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में चेन्नई की टीम शामिल करेगी।

धोनी के खेलने पर जो सवाल उठ रहे थे, उस पर अब विराम लग गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एम एस धोनी ने कहा कि मैं अभी जितने साल भी क्रिकेट खेल सकता हूं, इस खेल का आनंद लेना चाहता हूं। जब आप प्रोफेशनल तौर पर क्रिकेट खेलते हो तो आप खेल को इंजॉय नहीं करते हो, लेकिन अब वो इस खेल को इंजॉय करना चाहते हैं। सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने अपने बयान में कहा कि अगर धोनी खेलने के लिए तैयार हैं तो इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है।’

यह भी पढ़ें : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हुए मोहम्मद शमी ने BCCI से माफी मांगते हुए लिया बड़ा फैसला, अब इस टीम से खेलेंगे मैच

धोनी ने कहा कि मैं अभी भी खेलने को तैयार हूं। अगले कुछ साल मैं इस खेल का आनंद लेना चाहता हूं। मैं आईपीएल में 2-3 महीने खेल पाऊं, उसके लिए बाकी 9 महीने अपने फिटनेस पर काम करना पड़ता है। आपको इसके लिए एक प्यान बनाना होता है, लेकिन साथ ही सब चीजों का आनंद लेना भी जरूरी है।

धोनी ने अपने इस बयान से आईपीएल 2025 में खेलने के लिए हामी भर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स जल्द ही रिटेंशन लिस्ट की घोषणा करेगी। बीसीसीआई द्वारा जारी की गई रिटेंशन लिस्ट सौंपने के लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। ऐसे में 31 अक्टूबर तक सभी टीमों को अपना रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को सौंपना होगा। महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी टीम टीम को एक बार फिर से नए मुकाम तक पहुंचाएगी।

यह भी पढ़ें : स्पिन के सामने पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी लाचार नजर आती है भारतीय टीम, जानिए कौन है सबसे आगे

Ms dhoni confirms playing in ipl 2025 good news for csk fans before ipl retaintion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 27, 2024 | 04:42 PM

Topics:  

  • Chennai Super King
  • IPL
  • MS Dhoni

सम्बंधित ख़बरें

1

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए MS Dhoni, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

2

झारखंड की ऐतिहासिक जीत के पीछे MS Dhoni का हाथ, पर्दे के पीछे से रणनीति बनाकर टीम को ऐसे दिलाई जीत

3

IPL 2026: रेप केस में यश दयाल की बेल खारिज, विराट कोहली की RCB में टेंशन

4

चोरी की चोरी, ऊपर से सीनाजोरी! लंदन में पार्टी और भारत पर तंज, खून खौला देगा मोदी-माल्या का ये VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.