MS धोनी से जुड़ा है रोहित शर्मा के रिटायरमेंट का कनेक्शन! एक ही समय पर दोनों ने तोड़ा फैंस का दिल
Rohit-Dhoni Retirement Connection: 7 मई को रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर भारत के क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है। लेकिन, रोहित के संन्यास का कनेक्शन अब भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा है।
- Written By: मृणाल पाठक
एमएस धोनी और रोहित शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 के बीच फैंस को बड़ा झटका देते हुए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। हिटमैन ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहकर फैंस को निराश कर दिया है। लेकिन, अब फैंस ने उनके संन्यास के ऐलान में भी भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कनेक्शन ढूंढ लिया है।
रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की। सोशल मीडिया पर फैंस रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट में उनके शानदार सफर के लिए बधाई दे रहे हैं। इसी बीच एक दिलचस्प बात सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
दरअसल, एमएस धोनी ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की थी। माही ने 15 अगस्त 2020 को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने क्रिकेट में अपने सफर को दिखाया। साथ ही कैप्शन में लिखा- ‘आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। 19:29 बजे से मुझे रिटायर्ड समझिए।’ अब 5 साल बाद ठीक इसी समय रोहित शर्मा ने भी टेस्ट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया से पहले पाकिस्तानी जर्सी में खेले थे सचिन तेंदुलकर, पढ़ें 37 साल पुराना ये दिलचस्प वाकया
मौजूदा क्रिकेटर्स के लिए ‘माउंट एवरेस्ट’ हैं सचिन के ये 5 रिकॉर्ड! मास्टर ब्लास्टर के जन्मदिन पर खास रिपोर्ट
वानखेड़े में चेन्नई ने रचा इतिहास, संजू का नाबाद शतक और अकील के 4 विकेट से पस्त हुई MI, 103 रन से जीता मैच
MI vs CSK: अब संजू ही हैं असली हिटमैन? शतक लगाकर रोहित के क्लब में हुए शामिल, T20 में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
MS Dhoni in 2020 🤝 Rohit Sharma in 2025 Both announced their retirements at 19:29 🇮🇳#RohitSharma | #TestCaptain | #Hitman pic.twitter.com/vLbK6gRjED — Indian Cricket Team (@incricketteam) May 7, 2025
जब भी भारत के सबसे सफल कप्तानों की बात होगी तो एमएस धोनी और रोहित शर्मा का नाम जरूर लिया जाएगा। दोनों की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बड़ी ट्रॉफी अपने नाम किया, साथ ही उपलब्धियां भी हासिल की हैं। अब दोनों के रिटायरमेंट का कनेक्शन भी सामने आया है। माही ने 2020 में शाम 7:29 बजे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। जबकि 7 मई 2025 को रोहित शर्मा ने भी शाम 7:29 बजे टेस्ट से संन्यास लिया है।
…तो इसलिए रोहित शर्मा ने लिया टेस्ट से संन्यास, BCCI के एक फैसले ने तोड़ा ‘हिटमैन’ का दिल!
रोहित शर्मा के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 2013 में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए उस मैच में हिटमैन ने शानदार शतक लगाकर अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। रोहित ने 67 टेस्ट में 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 18 अर्धशतक और 12 शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 88 छक्के लगाए हैं। हिटमैन वीरेंद्र सहवाग (91 छक्के) के बाद इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।
