- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mp Priya Saroj Engaged With Cricketer Rinku Singh Know About Samajwadi Party Mp Priya
कौन है सपा सांसद प्रिया सरोज, जिसके साथ हुई है क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई
रिंकू सिंह के साथ सगाई की खबरें आने के बाद प्रिया सरोज के बारे में भी बात होने लगी है। बता दें कि प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से लोकसभा सांसद है। प्रिया सरोज महज 25 साल की उम्र में सांसद बनने वाली सबसे युवा सांसद है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

प्रिया सरोज और रिंकू सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: रिंकू सिंह के साथ सगाई की खबरें आने के बाद प्रिया सरोज के बारे में भी बात होने लगी है। आपको बता दें कि प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से लोकसभा सांसद है। प्रिया सरोज महज 25 साल की उम्र में सांसद बनने वाली सबसे युवा सांसद है। प्रिया सरोज ने बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराकर लोकसभा का चुनाव जीती थी। मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अब एक बार रिंकू सिंह के साथ सगाई करके चर्चा में आ गई है।
ऐसा बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का रोका दो-तीन दिन पहले ही हो गया था लेकिन खबर आज पता चली है। जिसके बाद बधाईयों का ताता शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर सभी जानने वाले लोग बधाई देने लगे। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं। लोकसभा के लिए चुनी गई सबसे युवा उम्मीदवारों में से एक हैं। उनकी आयु 25 वर्ष हैं। रिंकू सिंह का कनेक्शन भी अब पॉलिटिक्स के साथ जुड़ गया है।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
प्रिया सरोज ने नई दिल्ली के एयर फ़ोर्स गोल्डन जुबली इंस्टिट्यूट से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ़ आर्ट्स (बीए) की डिग्री प्राप्त की। अपनी शिक्षा यात्रा को आगे बढ़ाते हुए, उन्होंने एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा से बैचलर ऑफ़ लॉ (एलएलबी) की डिग्री हासिल की।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs PAK: मिशन कोलंबो फतह कर टीम इंडिया की घर वापसी, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा अलगा मैच
ईशान किशन ने तोड़ा गौतम गंभीर का बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने
T20 World Cup में अभिषेक शर्मा ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने
टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा, मैदान पर उतरने से पहले खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र
तूफानी सरोज की बेटी है प्रिया सरोज
प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज हैं। वो अभी वर्तमान में विधायक हैं। वहीं इससे पहले वो तीन बार सांसद रह चुके हैं। वो साल 1999 में सैदपुर, 2004 में गाजीपुर से और 2009 मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीते थे। हालांकि, 2016 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
रिकू सिंह हैं कमाल के क्रिकेटर
रिंकू सिंह ने आईपीएल में लगातार पांच छक्के लगाकर अकेले दम पर मुकाबला जितवा दिया। जिसके बाद वो कोई परिचय के मोहताज नहीं रहे। वो भारतीय क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाजों में से एक हैं। टी20 फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। भारतीय टीम के लिए 30 टी20 मैचों में 46 से ज्यादा की औसत से 507 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160 से ज्यादा का रहा है। रिंकू ने टीम इंडिया के लिए 2 वनडे भी खेले हैं। इसके अलावा रिंकू सिंह आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का अहम हिस्सा हैं। रिंकू सिंह को आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 करोड़ में रिटेन किया है।
Mp priya saroj engaged with cricketer rinku singh know about samajwadi party mp priya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन पहुंची बॉम्बे हाई कोर्ट, पंजाबी फिल्म अनुबंध विवाद पर याचिका
Feb 17, 2026 | 08:20 AMइस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला आगे
Feb 17, 2026 | 08:15 AMकिराना दुकानों की आड़ में ड्रग्स कारोबार, पिंपरी-चिंचवड़ में 64 वर्षीय महिला भी पकड़ी गई
Feb 17, 2026 | 08:11 AMहाॅकी मैच के दौरान गोलीबारी से दहला अमेरिका, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:04 AM25 मौतों पर सख्त टिप्पणी, हाई कोर्ट बोला-रेगुलेटरी चूक और अधिकारों का उल्लंघन
Feb 17, 2026 | 08:00 AMरोहित पवार ने DGCA से मांगी प्रारंभिक रिपोर्ट, वीआरएस कंपनी पर कार्रवाई की मांग
Feb 17, 2026 | 07:52 AMतारिक रहमान आज लेंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ, BNP की ऐतिहासिक जीत और नई चुनौतियां
Feb 17, 2026 | 07:52 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














