Ashes में इन गेंदबाजों ने लिखी अपनी पटकथा, जानें इस सीरीज में किसने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

Most Wickets in Ashes Series: एशेज 2025 की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शुरू होगी। चोटिल गेंदबाजों के बावजूद दोनों टीमों की नजर जीत पर होगी।
shane warne
Updated on

Most Wickets In The History of Ashes: एशेज सीरीज 2025 की शुरुआत 21 नवंबर से हो रही है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों की नजरें जीत पर होगी। दोनों टीमों को अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें होगी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के कई मुख्य गेंदबाज चोटिल है। जिसका फायदा इंग्लैंड को मिल सकता है.

सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। जिसके बाद 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में दूसरे टेस्ट की शुरुआत होगी। सीरीज का तीसरा मैच 17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होगा, जबकि 26 दिसंबर से मेलबर्न में चौथा मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज का पांचवां मैच 4 जनवरी से सिडनी में आयोजित होगा।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज में अब तक 345 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी अपनी चमक बिखेरी। आइए, उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम 'एशेज' में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।

शेन वॉर्न

ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज स्पिनर ने साल 1993 से 2007 के बीच एशेज में कुल 36 मुकाबले खेले, जिसकी 72 पारियों में 23.25 की औसत के साथ 195 विकेट हासिल किए। इस दौरान 11 बार शेन वॉर्न ने पारी में 5 या इससे अधिक विकेट हासिल किए।

ग्लेन मैक्ग्राथ

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने एशेज के 30 मुकाबलों में 20.92 की औसत के साथ 157 विकेट हासिल किए। इस दौरान मैक्ग्राथ ने कुल 7,280 गेंदें फेंकी, जिसमें 3,286 रन लुटाए। उन्होंने 10 बार एक ही पारी में पांच विकेट अपने नाम किए।

स्टुअर्ट ब्रॉड

यह तेज गेंदबाज एशेज सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाला इंग्लिश खिलाड़ी है, जिसने साल 2009 से 2023 के बीच 40 टेस्ट मुकाबलों में 28.96 की औसत के साथ 153 विकेट हासिल किए। इस दौरान ब्रॉड ने 8 बार पारी में 5 या इससे अधिक विकेट निकाले।

ह्यूग ट्रम्बल

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने साल 1890 से 1904 के बीच इंग्लैंड के विरुद्ध 31 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 55 पारियों में 20.88 की औसत के साथ 141 विकेट निकाले। 9 पारियों में ट्रम्बल ने कम से कम 5 विकेट लेने का कारनामा किया।

डेनिस लिली

ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने साल 1971 से 1982 के बीच इंग्लैंड के विरुद्ध 24 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 22.32 की औसत के साथ 128 विकेट अपने नाम किए। लिली ने इस दौरान 6,998 गेंदें फेंकी, जिसमें 2,858 रन लुटाए।

एशेज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

क्रम संख्या खिलाड़ी का नाम देश टेस्ट मैच (एशेज) पारियां औसत कुल विकेट पारी में 5+ विकेट
1 शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया 36 72 23.25 195 11
2 ग्लेन मैक्ग्राथ ऑस्ट्रेलिया 30 20.92 157 10
3 स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 40 28.96 153 8
4 ह्यूग ट्रम्बल ऑस्ट्रेलिया 31 55 20.88 141 9
5 डेनिस लिली ऑस्ट्रेलिया 24 22.32 128 6
Navbharat Live
navbharatlive.com