विराट कोहली का जबरा फैन बना विदेशी दिग्गज, कहा- वो जो रूट से कई गुना बेहतर खिलाड़ी
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बावजूद विराट कोहली की तुलना जो रूट से की जा रही है। इसी बीच पूर्व दिग्गज इंग्लिश क्रिकेट ने दोनों की तुलना में विराट कोहली को बेहतर खिलाड़ी बताया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
विराट कोहली और जो रूट (फोटो- सोशल मीडिया)
आगामी 20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस दौरान भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व शुभमन गिल करने वाले हैं। गौरतलब है कि टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। अब इस सीरीज में भारतीय टीम व फैंस को इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की कमी महसूस होने वाली है।
वहीं, सीरीज की शुरुआत से पहले विराट कोहली और जो रूट में तुलना शुरु हो चुकी है। इस दौरान कोई विराट तो कोई रूट को बेहतर बल्लेबाज बता रहा है। वहीं, जो रूट के एक हमवतन क्रिकेटर ने उनकी तुलना में विराट कोहली को बेहतर बल्लेबाज करार दिया है।
विराट कोहली का जबरा फैन बना पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर
गौरतलब है कि विराट कोहली ने 12 मई के दिन इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। दूसरी तरफ जो रूट इस वक्त टेस्ट क्रिकेट में एक्टिव हैं और सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच रहे हैं। ऐसे में विराट कोहली और जो रूट के बीच तुलाना का दौर शुरु हो चुका है। दूसरी तरफ इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने जो रूट की तुलना में विराट कोहली को बेहतर बल्लेबाज बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
विराट कोहली बेहतर बल्लेबाज- मोंटी पनेसर
इनसाइड स्पोर्ट से बात करते हुए मोंटी पनेसर ने विराट कोहली को बेहतर बल्लेबाज बताया। उन्होंने इस दौरान कहा कि “मैं कोहली का नाम लूंगा, क्योंकि वो ज्यादा बेहतर बल्लेबाज हैं। कोहली अलग प्रकार का बल्लेबाज हैं, उनका कैरेक्टर अलग है और यही कारण है कि मैंने उन्हें चुना है।”
इंग्लैंड में भारतीय टीम ने शुरू की अभ्यास, पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गंभीर ने बनाया खास प्लान
इस दौरान मोंटी पनेसर से जेम्स एंडरनस और जसप्रीत बुमराह में बेहतर कौन वाला सवाल भी पूछा गया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने अपने देश के खिलाड़ी को बेहतर बताया। मोंटी पनेसर ने कहा कि “एंडरसन ने हर कंडीशन में कमाल किया है और वो बेहतर गेंदबाज हैं।”
