साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने के लिए उत्साहित है सिराज, कहा- यह टेस्ट सीरीज हमारे लिए…
Mohammed Siraj on South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मोहम्मद सिराज (फोटो-सोशल मीडिया)
Mohammed Siraj on South Africa Test Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मायने से काफी अहम होने वाला है। इस टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को यकीन है कि टीम इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करेगी।
सिराज ने जियोस्टार पर कहा कि यह सीरीज नए डब्ल्यूटीसी चक्र के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर इसलिए क्योंकि दक्षिण अफ्रीका गत चैंपियन है। भले ही उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ खेली, लेकिन हम अपनी अच्छी फॉर्म से आश्वस्त हैं। हमने सकारात्मक माहौल तैयार किया है। हमने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल की।
इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन
सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया और वह 23 विकेट लेकर सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए दो मैचों में 10 विकेट लिए।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, ये धाकड़ खिलाड़ी हुआ बाहर
उन्होंने कहा कि मैं अच्छी लय के साथ गेंदबाजी कर रहा हूं और इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रहा हूं। मज़बूत टीमों का सामना करने से उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें सुधार की जरूरत है और मैं इस चुनौती के लिए वास्तव में काफी उत्साहित हूं। उम्मीद है कि इस सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन करूंगा।
WTC के इस चक्र में भारत तीसरे स्थान पर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर मौजूद है। भारत ने इस चक्र की शुरुआत इंग्लैंड में की थी। जहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर रही थी। उसके बाद भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की। यह सीरीज भारत ने 2-0 से जीता। इस जीत के साथ भारत ने तीसरे नंबर पर अपनी स्थति मजबूत कर ली है।
वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने अपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब का बचाव करने के अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 1-1 से ड्रॉ के साथ की। साउथ अफ्रीका ने भारत में 2000 के बाद से कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में अफ्रीकी टीम इस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेगी।
