अभिषेक शर्मा को ज्ञान देने चले थे आमिर, फैंस ने दिलाई ‘नो बॉल कांड’ की याद, फिर ठंडे पड़ गए तेवर, देखें VIDEO
Mohammad Amir Fixing Video: पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर पहले अभिषेक शर्मा और टीम इंडिया पर विवादित बयान दे रहे थे और ट्रोल हो रहे थे, लेकिन अब वो अभिषेक की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
फिर चर्चा का विषय बना मोहम्मद आमिर का नो बॉल कांड (फोटो- सोशल मीडिया)
Mohammad Amir Video On Team India: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इन दिनों अपने बयानों की वजह से चर्चा में हैं। सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका से भारत की हार के बाद वह एक लाइव शो में टीम इंडिया पर तंज कसते नजर आए। इससे पहले उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा। उन्होंने अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी शैली पर भी सवाल उठाए थे, जिससे सोशल मीडिया पर उन्हें कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी।
‘स्लॉगर’ बयान और पुराना विवाद
पाकिस्तानी शो ‘हारना मना है’ में आमिर ने अभिषेक की तकनीक पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘स्लॉगर’ कहा था। इस बयान के बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसी बीच 2010 इंग्लैंड दौरे का उनका पुराना मैच फिक्सिंग मामला फिर चर्चा में आ गया। उस सीरीज में नो-बॉल विवाद के कारण उन्हें सजा भी भुगतनी पड़ी थी। सोशल मीडिया पर वही क्लिप्स दोबारा वायरल हो रहे हैं और आलोचक उनके पुराने रिकॉर्ड को याद दिला रहे हैं।
😂 GEMS OF PAKISTAN 😂 Mohammad Amir’s pre-planned ‘No Ball’ at the Lord’s Stadium (Home of Cricket) 🧐 The No Ball wasn’t a mistake or a technical glitch, it was a coordinated act of spot-fixing 😨 A must watch video 🤨pic.twitter.com/sbSuueSjxD — Richard Kettleborough (@RichKettle07) February 23, 2026
सम्बंधित ख़बरें
वानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
MI vs PBKS: डी कॉक की सेंचुरी ने मचाई तबाही, इस स्पेशल क्लब का बन गए हिस्सा, दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रन का टारगेट, डीकॉक ने खेली 112 रन की शतकीय पारी
CSK फैंस के लिए खुशखबरी, टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे MS Dhoni, क्या SRH के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे ‘थाला’?
आमिर के अब बदले सुर
हालांकि अब मोहम्मद आमिर के तेवर बदले हुए नजर आए। भारत-साउथ अफ्रीका मैच के बाद उन्होंने अभिषेक की सराहना की और उन्हें जुझारू खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि शुरुआती असफलताओं के बावजूद युवा बल्लेबाज दबाव में नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि “तीन मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद भी अभिषेक ने आत्मविश्वास नहीं खोया। वह एक दिलेर क्रिकेटर हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तकनीक पर काम करना जरूरी है।” आमिर ने यह भी सलाह दी कि लंबी पारी खेलने के लिए धैर्य और परिस्थितियों के अनुसार खेलना बेहद अहम है।
🚨 MOHAMMAD AMIR ADVICE TO ABHISHEK SHARMA 🚨 “As a senior player, my advice to Abhishek Sharma is very simple, Int’l cricket always exposes your technique. You need patience and you need to play according to the ball” What’s your take 🤔 #INDvsSA pic.twitter.com/l2HvCkzVdX — Richard Kettleborough (@RichKettle07) February 23, 2026
ये भी पढ़ें: वानखेड़े में कैरेबियाई बल्लेबाजों ने मचाया तहलका, खड़ा किया T20 WC 2026 का सबसे बड़ा स्कोर- 254/6
सुपर-8 में अभिषेक का प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले तीन मैचों में खाता न खोल पाने वाले अभिषेक शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में 12 गेंदों पर 15 रन बनाए। हालांकि वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत 111 रन पर सिमट गया और साउथ अफ्रीका ने 76 रन से जीत दर्ज की। अब भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से और फिर वेस्टइंडीज से होना है।
