पाकिस्तान के खिलाफ मिशेल स्टार्क ने ढाया कहर, ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर किया बड़ा कारनामा
मिशेल स्टार्क ने नई गेंद से पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब और अब्दुल्ला शफीक को वापस पवेलियन लौटाया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वनडे में 100 विकेट लेने का बड़ा कारनामा कर दिखाया है।
- Written By: मृणाल पाठक
मिशेल स्टार्क (सौजन्यः एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज को पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट से जीत लिया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने नई गेंद से घातक गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए। इतना ही नहीं इस शानदार प्रदर्शन के बदौलत वह एक खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
दरअसल, मिशेल स्टार्क ने नई गेंद से पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब और अब्दुल्ला शफीक को वापस पवेलियन लौटाया। जिसके बाद उन्होंने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वनडे में 100 विकेट लेने का बड़ा कारनामा कर दिखाया है। वह ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के छठे गेंदबाज बन गए हैं।
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा और विराट कोहली लेंगे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास? पूर्व क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
सम्बंधित ख़बरें
प्यार, धोखा, साजिश और 400 फीट गहरी खाई की खौफनाक दास्तान, जानें केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
बुरहानपुर के गांवों में मुफ्त शराब बांटकर वीडियो बनाने का आरोप; प्रशासन के सामने उठी कार्रवाई करने की मांग
Love and War Set Accident: भंसाली की फिल्म की शूटिंग के दौरान गई एक जान, AICWA ने की सख्त कार्रवाई की मांग
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
जानकारी के लिए बता दें कि मिशेल स्टार्क से पहले ब्रेट ली, ग्लेन मैक्ग्राथ, शेन वॉर्न, क्रेग मैकडरमॉट और स्टीव वॉ ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू धरती पर वनडे में 100 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में मिशेल स्टार्क ने 10 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट झटके। साथ ही उन्होंने 3 मेडन ओवर भी फेंके।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 46.4 ओवर में 203 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के सामने 204 रन का लक्ष्य था। ऑस्ट्रेलिया ने 33.3 ओवर में 8 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान की ओर से कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 71 गेंदों पर सबसे ज्यादा 44 रनों की पारी खेली। नसीम शाह ने 39 गेंदों पर अहम 40 रन बनाए। जबकि बाबर आजम ने 44 गेंदों पर 37 रनों का योगदान दिया।
यह भी पढ़ें- IPL 2025 के मेगा ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का हुआ खुलासा, इस दिन होगा खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला!
जबकि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने सबसे ज्यादा 49 रन और स्टीव स्मिथ ने 44 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने इसके साथ ही सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी की शुरुआत भी हार के साथ हुई।
