मिचेल सैंटनर ने दिखाया सुपरमैन वाला अंदाज, हवा में उड़कर लपका लाजवाब कैच- देखें वीडियो

ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर अपनी शानदार फील्डिंग के लिए काफी मशहूर हैं। वह अक्सर हवा में उड़कर कैच लपकते दिखाई देते हैं। उन्होंने मेन्स द हंड्रेड में हवा में उड़कर ऐसा कैच पकड़ा, जो देखने लायक है।
मिशेल सेंटनर ने द हंड्रेड टूर्नामेंट में लिया शानदार कैच, देखें वीडियो
मिशेल सेंटनर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: क्रिकेट जगत में ऐसे कई तरह की फील्डिंग देखने मिलती है, जो हर किसी की हैरान कर देती है। आज हम एक ऐसी ही फील्डिंग के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए। न्यूजलैंड के स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर ने हवा में उड़कर ऐसा कैच पकड़ा मानों वह कोई सुपरमैन हैं।

दरअसल, ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर अपनी शानदार फील्डिंग के लिए काफी मशहूर हैं। वह अक्सर हवा में उड़कर कैच लपकते दिखाई देते हैं। एक बार फिर वह मेन्स द हंड्रेड में कुछ ऐसा ही कारनामा करते दिखाई दिए हैं। जिस तरह से उन्होंने कैच पकड़ा है वह देखने लायक है।

मिचेल सैंटनर का लाजवाब कैच का वीडियो...

नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जहां शुरुआत से ही लंदन स्पिरिट पर टीम ने दबाव बनाए रखा। इसी दबाव के चलते पेपर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉपले की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह गेंद मानों सैंटनर के हाथों में जाने के लिए ही हवा में उड़ी थी। जिस तहर सैंटनर ने हवा में उड़कर कैच पकड़ा उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

मुकाबले की बात करें तो मिचेल सैंटनर ने केवल फील्डिंग में कमाल दिखाया, बल्कि उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी भी की। उन्होंने 15 गेंदों में सिर्फ 14 रन दिए। वहीं स्पिनर आदिल राशिद ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

जानकारी के लिए बता दें की हैरी ब्रूक की अगुवाई में नॉर्दन सुपरचार्जर्स की टीम ने इस मैच में जीत हासिल करके प्वाइंट्स टेबल में अब 11 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर आ गई है। नॉर्दन सुपरचार्जर्स का यह इस सीजन का आखिरी लीग मुकाबला था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com