Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai Indians को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर

Mumbai Indians IPL 2026: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर कंधे की चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं, उन्हें यह चोट CSK के खिलाफ कैच लेते समय लगी थी।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 27, 2026 | 09:23 PM

मुंबई इंडियंस (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mitchell Santner ruled out IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सैंटनर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान कंधे में चोट लगी थी। बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़ने की कोशिश में उन्हें यह चोट आई, जिसके बाद मेडिकल जांच में स्थिति गंभीर पाई गई और उन्हें पूरे सीजन से बाहर कर दिया गया।

रिप्लेसमेंट के तौर पर केशव महाराज की एंट्री

सैंटनर की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस ने साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल किया है। इस फैसले की पुष्टि आईपीएल की ओर से 27 अप्रैल को जारी आधिकारिक बयान में की गई। बयान में बताया गया कि बाएं कंधे की चोट के चलते सैंटनर अब आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और उनकी जगह महाराज टीम का हिस्सा होंगे।

🚨 Player Replacement 🚨@mipaltan sign Keshav Maharaj as replacement for the injured Mitchell Santner. More details 🔽 | #TATAIPL | #KhelBindaas https://t.co/677Ba26V8n — IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2026

सम्बंधित ख़बरें

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पावरप्ले में बनाया अब तक का सबसे छोटा स्कोर

भुवनेश्वर और हेजलवुड का पावरप्ले में कोहराम, ताश के पत्तों की तरह बिखरा DC का टॉप ऑर्डर, 7 रन पर गिरे 5 विकेट

महिला क्रिकेट में दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड, बनीं तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट हॉल लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज

BAN vs NZ Highlights: बांग्लादेश का धमाकेदार आगाज, पहले टी20 में न्यूजीलैंड को दी करारी मात

मुंबई के लिए क्यों बड़ा नुकसान?

सैंटनर का बाहर होना मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह टीम को गेंद और बल्ले दोनों से संतुलन देते थे। उनकी स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी टीम के लिए काफी अहम थी। अब उनकी कमी को पूरा करना आसान नहीं होगा। ऐसे में टीम की रणनीति में बदलाव देखने को मिल सकता है और बाकी खिलाड़ियों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आएगी।

ऑक्शन में अनसोल्ड, अब मिला मौका

केशव महाराज आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन अब उन्हें 75 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया है। वह पहले राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं और 2024 सीजन में दो मैच भी खेल चुके हैं। उन मुकाबलों में उन्होंने 2 विकेट लिए थे और किफायती गेंदबाजी की थी। अब मुंबई इंडियंस के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि महाराज इस मौके को किस तरह भुनाते हैं और टीम के प्रदर्शन पर कितना असर डालते हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पावरप्ले में बनाया अब तक का सबसे छोटा स्कोर

मुंबई इंडियंस टीम

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवर, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।

Mitchell santner ruled out ipl 2026 keshav maharaj replacement mi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2026 | 09:23 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Mitchell Santner
  • Mumbai Indians
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.