मिचेल मार्श ने रचा इतिहास, टी20I में ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाज बने
Australia vs South Africa: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचले मार्श ने पारी के पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मिचेल मार्श (फोटो-सोशल मीडिया)
Mitchell Marsh Creates History: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में ही ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मिचेल मार्श ने पारी के पहले ही गेंद पर छक्का लगाकर एक इतिहास रच दिया। वो टी20आई में पहली की गेंद पर छक्का लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
33 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज मिचेल मार्श ने लुंगी एनगिडी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला। इसी के साथ वो टी20I मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन गए। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच ने भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए पहली गेंद पर छक्का लगाया था, लेकिन वह रन चेज़ के दौरान हुआ था।
ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाला खिलाड़ी
| क्रमांक | बल्लेबाज़ | गेंदबाज | स्थान | वर्ष | टिप्पणी |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | एरॉन फिंच | भुवनेश्वर कुमार | मोहाली | 2022 | भारत के खिलाफ, पहली गेंद पर छक्का (रन चेज में) |
| 2 | मिशेल मार्श | लुंगी एनगिडी | डार्विन | 2025* | दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ (पारी की शुरुआत करते हुए) |
13 रन बनाकर आउट हुए मार्श
छक्के से खाता खोलने के बाद मार्श ने मैच की दूसरी लीगल गेंद पर चौका लगाकर धमाकेदार शुरुआत की, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। 33 वर्षीय मार्श को कगिसो रबाडा ने पवेलियन वापस भेज दिया। मैच के चौथे ओवर की पहली गेंद पर मार्श ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद से सही तरीके से जुड़ नहीं पाए और क्वेना मफाका को कैच थमा बैठे।
सम्बंधित ख़बरें
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
Jos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
FIRST BALL IN DARWIN GOES FOR SIX! @BKTtires | #PlayoftheDay | #AUSvSA pic.twitter.com/fJlXiAujTG — cricket.com.au (@cricketcomau) August 10, 2025
मार्श रविवार को आउट होने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज थे। उनसे पहले रबाडा ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रेविस हेड को और जॉर्ज लिंडे ने मैच के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर जोश इंग्लिस को गोल्डन डक पर आउट किया था। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और यह फैसला शुरू में सही भी साबित हुआ।
यह भी पढ़ें: T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका की टीमों का ऐलान, दिग्गजों के होश के साथ दिखा युवा जोश
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, मिशेल ओवेन, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, सेनुरन मुथुसामी, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी।
