-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mitchell Marsh Announces Australias New T20i Opening Pair
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने टी20 में नई ओपनिंग जोड़ी का किया ऐलान, कहा- ट्रेविस हेड के साथ…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Australia vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से ऑस्ट्रेलिया की टीम नई टी20 ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरेगी। मिचेल मार्श के साथ ट्रेविस हेड पारी की आगाज करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Australia vs South Africa: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। वहीं इस सीरीज की शुरुआत टी20 सीरीज से हो रही है। पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने ओपनिंग जोड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मार्श ने कहा है कि अगले साल भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप तक वो और ट्रेविस हेड इस फॉर्मेट में पारी की शुरुआत करेंगे। डेविड वार्नर के संन्यास के बाद बतौर ओपनर टीम में जगह लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के पास पांच बल्लेबाज मौजूद हैं, जिनमें मिशेल मार्श, ट्रेविस हेड, मैट शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल और जेक फ्रेजर-मैकगर्क शामिल हैं।
मार्श और हेड पहली बार करेंगे टी20 में पारी की शुरुआत
मैक्सवेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में मार्श के साथ पारी की शुरुआत की थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में ट्रेविस हेड को आराम दिया गया था। मार्श और हेड ने कभी भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक साथ ओपनिंग नहीं की है। उन्होंने वनडे में ओपनिंग की है। इस जोड़ी का औसत 50 से ज्यादा है। दोनों ने आठ पारियों में 12 रन प्रति ओवर से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
India Sports Deal: पीएम मोदी ने मेलबर्न में अल्बनीज के साथ लॉन्च किया नया खेल रोडमैप
PM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
मार्श ने शुक्रवार को डार्विन में पत्रकारों से कहा कि निकट भविष्य में मैं और हेड ही शीर्ष क्रम में होंगे। हमने साथ में काफी क्रिकेट खेली है। हमारे बीच अच्छे संबंध हैं। 33 वर्षीय मार्श चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंजरी की वजह से ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी की और टीम को 5-0 से ऐतिहासिक जीत दिलाई।
यह भी पढ़ें: बाबर आजम इतिहास रचने के करीब, वेस्टइंडीज में शतक लगाते ही ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी बनेंगे
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन पर मार्श ने कोई खुलासा नहीं किया, लेकिन टीम डेविड को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने का संकेत दिया। टिम डेविड ने वेस्टइंडीज में 37 गेंद पर शतक लगाया था। डेविड पर मार्श ने कहा कि बल्लेबाजी क्रम के बारे में हमने बात की है। कैरेबियाई दौरे पर बल्लेबाजी क्रम में उन्हें ऊपर भेजा गया था। मुझे लगता है कि वह जितनी ज्यादा गेंद खेलेंगे, हमें उतने ही मैच जिताएंगे। (आईएएनएस)
Mitchell marsh announces australias new t20i opening pair
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AMदमोह के हटा में बंद पड़े दो मंजिला कच्चे मकान में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Jul 13, 2026 | 10:28 AMRaksha Bandhan 2026 Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
Jul 13, 2026 | 10:27 AMइम्तियाज अली की बेटी ने समंदर किनारे बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, रोमांटिक प्रपोजल हुआ वायरल
Jul 13, 2026 | 10:20 AMनवभारत संपादकीय: आपराधिक मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, महाराष्ट्र सरकार को लगाई फटकार
Jul 13, 2026 | 10:06 AMकौन दानपात्र से पैसे निकालेगा; राम मंदिर में चोरी करने के लिए बनायी जाती थी, हर रोज एक नई योजना
Jul 13, 2026 | 10:04 AMभोपाल में आज MP टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: CM मोहन यादव करेंगे शुरुआत, डेटा सेंटर और जीसीसी पर रहेगा फोकस
Jul 13, 2026 | 10:03 AMवीडियो गैलरी

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM














