-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mickey Arthur Attacked Pakistan Cricket And Said Pcb Is Enemy Of Its Players
‘पैर पर कुल्हाड़ी मार रहा PCB’ चैंपियंस ट्रॉफी में करारी हार के बाद हंगामा के राजपाल जैसी हुई पाकिस्तान की हालत, आर्थर ने लताड़ा
- Written By: मृणाल पाठक
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने मौजूदा पाकिस्तानी कोच आकिब जावेद को 'जोकर' बताया था। अब मिकी आर्थर ने अपने बयान से क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

मिकी आर्थर (डिजाइन फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान रहते हुए लीग स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद से पाकिस्तान की चौतरफा बेइज्जती हो रही है। खिलाड़ियों से लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड तक को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पीसीबी की हालत तो हंगामा फिल्म के राजपाल यादव जैसी हो गई है। अब पूर्व कोच मिकी ऑर्थर ने भी लताड़ लगाई है।
पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक करीब 29 साल बाद देश में लौटे आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट से काफी खुश थे। उन्हें उम्मीद थी कि ग्रीन टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अच्छा प्रदर्शन करेगी और खिताब जीतेगी, लेकिन जब टूर्नामेंट शुरू हुआ तो पाकिस्तानी टीम अपने शुरुआती दोनों मैच हार गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इसके बाद से ही प्रशंसक और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर खिलाड़ियों के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ को कोस रहे हैं।
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने मौजूदा पाकिस्तानी कोच आकिब जावेद को ‘जोकर’ बताया था। अब मिकी आर्थर ने अपने बयान से क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। गिलेस्पी का बचाव करते हुए आर्थर ने कहा, ‘मैं उनके बयान से पूरी तरह सहमत हूं। गिलेस्पी एक अच्छे कोच और इंसान हैं। पाकिस्तान क्रिकेट लगातार अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहा है। वह अपना ही सबसे बड़ा दुश्मन है।’
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतना ही नहीं मिकी आर्थर ने आगे कहा, ‘पाकिस्तान में कई होनहार खिलाड़ी हैं। टीम युवा प्रतिभा और अद्भुत कौशल से भरी हुई है। इसके बावजूद वहां अराजकता है। यह देखकर बहुत दुख होता है। गिलेस्पी और गैरी कर्स्टन को साइन करके उन्होंने सही रास्ता चुना। टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं। खिलाड़ी सिर्फ पीसीबी की वजह से परेशान हैं।’
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आर्थर के मुताबिक, पाकिस्तान टीम के पास कई अच्छे कोच थे, लेकिन वे उन्हें संभाल नहीं पाए। पूर्व कोच ने कहा, ‘उनके पास कई अच्छे कोच थे, लेकिन वे उनके साथ आगे नहीं बढ़ पाए। वहां एक मशीनरी काम करने लगती है जो लगातार कोचों को कमजोर करती है। इसके बाद मीडिया में उनके खिलाफ एजेंडा चलाया जाता है, जो जंगल की तरह है। मुझे गैरी और जेसन के लिए दुख होता है।’
Mickey arthur attacked pakistan cricket and said pcb is enemy of its players
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














