MI W vs RCB W: ब्रंट की शतक से मुंबई इंडियंस ने बनाए 199 रन, RCB को मिला 200 रनों का टारगेट
Women's Premier League 2026: आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मुंबई ने 4 विकेट पर 199 रन बनाकर चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
नैट साइवर ब्रंट और हेली मैथ्यूज (फोटो-सोशल मीडिया)
Royal Challengers Bengaluru Women vs Mumbai Indians Women, 16th Match: महिला प्रीमियर लीग 2026 का सीजन अब रोमांचक हो चुका है। आज डब्ल्यूपीएल का 16वांं मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए और आरसीबी को जीत के लिए 200 रनों का टारगेट दिया।
वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की स्टार बल्लेबाज नैट साइवर-ब्रंट ने डब्ल्यूपीएल के इतिहास का पहला शतक लगाया। उन्होंने 57 गेंदों में यह कारनामा किया। इसी के साथ लीग को 81 मुकाबलों के बाद पहला शतकवीर मिला। वो इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाली दुनिया की पहली बैटर बन गई है।
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम को शुरुआत में ही झटका लगा जब 16 रन पर सजीवन सजना (7) पवेलियन लौट गईं। इसके बाद हेली मैथ्यूज और नैट साइवर-ब्रंट ने तीसरे विकेट के लिए 131 रन की दमदार साझेदारी निभाई और टीम को 147 रन तक पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
RCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
RCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
राजधानी में भुवी-हेडलवुड के सामने दिल्ली कैपिटल्स का सरेंडर, 75 रन पर हो गई ढेर, RCB ने 9 विकेट से जीता मैच
Mumbai Indians को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर
मुंबई ने बनाए 199 रन
हेली मैथ्यूज ने 39 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 56 रन बनाए, जबकि नैट साइवर-ब्रंट ने 57 गेंदों में 1 छक्का और 16 चौकों की मदद से नाबाद 100 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 गेंदों में 20 रन जोड़कर टीम का स्कोर 199 रन तक पहुँचाया। आरसीबी की तरफ से लॉरेन बेल ने सबसे सफल गेंदबाजी की, उन्होंने 21 रन देकर 2 विकेट लिए। नादिन डी क्लार्क और श्रेयंका पाटिल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
आरसीबी को मिला 200 का टारगेट
इस पारी में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजों की संयमित और आक्रामक शॉट्स की रणनीति नजर आई। शुरुआती झटके के बाद मैथ्यूज और ब्रंट की साझेदारी ने पारी को संभाला और आरसीबी के सामने 200 रन के लक्ष्य को चुनौतीपूर्ण बना दिया। अब आरसीबी की बल्लेबाजों के लिए इस स्कोर का पीछा करना बड़ी चुनौती होगी, और यह मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें: नैट साइवर-ब्रंट ने रचा इतिहास, WPL में शतक लगाने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बनीं
इस मुकाबले में स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल और लॉरेन बेल के साथ मैदान पर उतरी है।
दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में सजीवन सजना, हेली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, वैष्णवी शर्मा, शबनीम इस्माइल और पूनम खेमनार के साथ यह मैच खेल रही है।
