MI W vs GG W: जॉर्जिया-भारती की ताबड़तोड़ पारी से गुजरात ने बनाए 192 रन, मुंबई के सामने होगी चुनौती
Womens Premier League 2026: WPL 2026 के छठे मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ भारती फुलमाली और जॉर्जिया वेयरहैम ने अहम साझेदारी की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
हरमनप्रीत कौर और एश्ले गार्डनर (फोटो-सोशल मीडिया)
Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants Women, 6th Match: महिला प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। अंत में भारती फुलमाली की ताबड़तोड़ पारी के बदौलत 190 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही।
मुंबई इंडियंस ने डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में जारी इस मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात जायंट्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। बेथ मूनी ने सोफी डिवाइन के साथ 16 गेंदों में 22 रन की साझेदारी की। सोफी 8 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद कनिका आहूजा ने बेथ मूनी के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 42 रन जुटाए। बेथ मूनी 26 गेंदों में 1 चौके और 3 चौकों के साथ 33 रन बनाकर आउट हुईं।
कनिका की तूफानी पारी
यहां से कनिका आहूजा ने एश्ले गार्डनर के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 रन जुटाए। कप्तान गार्डनर ने 11 गेंदों में 4 चौकों के साथ 20 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि कनिका 18 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। टीम 99 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से जॉर्जिया वेयरहैम ने मोर्चा संभाला। उन्होंने आयुषी सोनी के साथ 37 रन की साझेदारी की। सोनी 11 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुईं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 Final: GT के शेरों से टकराएंगे RCB के महारथी, मैच से पहले अहमदाबाद ₹35,000 तक पहुंचा होटलों का किराया
सूर्यकुमार यादव के ‘T60 Life’ ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा तहलका, नए सफर की शुरुआत कर फैंस को दिया बड़ा सस्पेंस
IPL 2027 में इन चार टीमों के बदल जाएंगे कप्तान, इस क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी, तिलक वर्मा को मिलेगी MI की कमान!
MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
जार्जिया और भारती फुलमाली की अर्धशतकीय साझेदारी
इसके बाद जॉर्जिया ने भारती फुलमाली के साथ 24 गेंदों में 56 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। भारती ने 15 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ नाबाद 36 रन बनाए, जबकि जॉर्जिया ने 33 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ नाबाद 43 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की तरफ से शबनीम इस्माइल, हेली मैथ्यूज, निकोला कैरी और अमेलिया केर ने 1-1 विकेट हासिल किया।
यह भी पढ़ें: WPL में हरमनप्रीत कौर रच सकती है इतिहास, 55 रन बनाते ही ऐसा करने वाली बनेगी पहली भारतीय
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस जी कमलिनी (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता और त्रिवेणी वशिष्ठ के साथ मैच में उतरी हैं।
वहीं, एशले गार्डनर की कप्तानी में गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन में बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, आयुषी सोनी, जॉर्जिया वेयरहेम, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह को शामिल किया गया है।
