MI vs GT: लाइव मैच में मुंबई के युवा खिलाड़ी पर बुरी तरह भड़के रोहित शर्मा, स्टेडियम से सुना दी खरी-खोटी, देखें वीडियो
युवा बल्लेबाज नमन धीर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद में खराब शॉट के चलते अपना विकेट गंवा बैठे। ऐसे में रोहित शर्मा उन पर भड़क गए। उन्होंने ड्रेसिंग रूम से ही युवा खिलाड़ी को खरी-खोटी सुनाना शुरु कर दिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
नमन धीर पर भड़के रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच सीजन का 56वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने गुजरात के सामने 155 का स्कोर खड़ा किया। मुकाबले में गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। साई किशोर और राशिद खान के सामने मुंबई के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। एक वक्त लग रहा था कि मुंबई इंडियंस बड़े स्कोर की तरफ जा सकता है, लेकिन गुजरात के गेंदबाजों ने लगातार विकेट ले कर उनकी रग गति में लगाम लगा दिया।
इस मुकाबले में रोहित शर्मा भी प्लॉप साबित हुए। वहीं, मैच के दौरान रोहित शर्मा युवा खिलाड़ी नमन धीर पर भी भड़कते नजर आए। मुंबई के बड़े बल्लेबाज रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा का बल्ला गुजरात के खिलाफ खामोश दिखा। हालांकि सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स ने पारी को कुछ देर संभाला। लेकिन इसके बाद मुंबई की पारी बुरी तरह से बिखर गई।
युवा खिलाड़ी पर भड़के रोहित शर्मा
युवा बल्लेबाज नमन धीर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद में खराब शॉट के चलते अपना विकेट गंवा बैठे। ऐसे में रोहित शर्मा ने उन पर भड़क गए। उन्होंने ड्रेसिंग रूम से ही उन्हें खरी-खोटी सुनाना शुरु कर दिया। अब रोहित का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
pic.twitter.com/dOx79p5Cm5 — akash singh (@akashsingh17654) May 6, 2025
मुंबई इंडियंस ने पिछले पांच मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन गुजरात के खिलाफ इस मैच में मुंबई के बल्लेबाज प्लॉप साबित हुए। जीटी ने मुंबई के दोनों सलामी बल्लेबाजों को 26 रन के अंदर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव ने पारी को कुछ देर संभाला। लेकिन जैसे ही सूर्या का विकेट गिरा उसके बाद मुंबई की टीम बिखरती हुई नजर आई।
दूसरी तरफ विल जैक्स 35 गेंदों में 53 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंद पर 35 रन की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबजों को बीच तीसरे विकेट के लिए 43 गेंद पर 71 रन साझेदारी हुई। वहीं, कॉर्बिन बॉश के बल्ले से 27 रन निकले। इनके अलावा मुंबई के सभी बल्लेबाजों का बल्ला शांत दिखा।
