चोट कंधे में और बदलाव सिर के नाम पर…कन्कशन सब्स्टीट्यूट के फैसले पर मचा बवाल, MI ने नियमों का उठाया फायदा?
Shardul Thakur Concussion: मुंबई इंडियंस की हार से ज्यादा 'कन्कशन सब्स्टीट्यूट' पर बवाल! सैंटनर के कंधे में चोट थी या सिर में? शार्दुल ठाकुर की एंट्री पर सोशल मीडिया पर उठे गंभीर सवाल।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मिचेल सैंटनर (Image- Social Media)
MI vs CSK Controversy: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को 103 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस मैच में संजू सैमसन ने शानदार नाबाद शतक जड़ा, जबकि अकील हुसैन ने 4 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
हालांकि, इस हार से ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस के एक फैसले को लेकर हो रही है। टीम ने मिचेल सैंटनर की जगह शार्दुल ठाकुर को ‘कन्कशन सब्स्टीट्यूट’ के तौर पर उतारा, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
मैच के 17वें ओवर में सैंटनर एक लो कैच लेने की कोशिश में गिर गए और उन्हें चोट लग गई। शुरुआत में लगा कि चोट कंधे में है, और बाद में उन्हें कंधे पर पट्टी के साथ देखा गया। इसके बावजूद टीम ने दावा किया कि उन्हें सिर में चोट लगी है और सब्स्टीट्यूट की अनुमति मांगी।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
कोच ने क्या कहा?
मुंबई इंडियंस के हेड कोच महिला जयवर्धने ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि गिरते समय सैंटनर का सिर पहले जमीन से टकराया था, जिसके बाद गर्दन और कंधे पर भी असर पड़ा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी को स्कैन के लिए भेजा गया था और लौटने पर भी वह ठीक महसूस नहीं कर रहे थे तथा चक्कर आ रहे थे, इसलिए बदलाव जरूरी था।
अंपायर का अंतिम फैसला
जयवर्धने ने स्पष्ट किया कि कन्कशन सब्स्टीट्यूट की मंजूरी मैच रेफरी और अंपायर ही देते हैं। मुंबई के अनुरोध के बाद अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा की और शार्दुल ठाकुर को खेलने की अनुमति दे दी।
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
आईपीएल के नियमों के अनुसार, केवल सिर में चोट लगने की स्थिति में ही कन्कशन सब्स्टीट्यूट की अनुमति होती है। चूंकि सैंटनर को कंधे की चोट के साथ देखा गया, इसलिए सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर चोट कंधे में थी, तो सिर की चोट के आधार पर बदलाव क्यों किया गया।
यह भी पढ़ें- तिलक वर्मा से भिड़े जेमी ओवर्टन, लाइव मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच बवाल! देखें VIDEO
मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ीं
इस हार के बाद मुंबई इंडियंस की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। टीम ने 7 मैचों में सिर्फ 4 अंक हासिल किए हैं। कोच जयवर्धने ने टीम के प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए कहा कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शुरुआत खराब रही, जिससे मैच हाथ से निकल गया। उन्होंने युवा खिलाड़ी अल्लाह गजनफर की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहतरीन जज्बे के साथ खेल रहे हैं और टीम भविष्य में भी उन पर भरोसा बनाए रखेगी।
