MI के कोच महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा की शान में पढ़े कसीदे, बोले- उनके पास अलग…
रोहित शर्मा ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। इसके बाद मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने उनकी जमकर तारीफ की है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रोहित शर्मा और महेला जयवर्धने (फोटो- सोशल मीडिया)
आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन के शिकस्त दी। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर 2 में अपनी जगह बनाई। अब उसका मुकाबला 1 जून को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में मुंबई की जीत में सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। ये ही कारण था कि मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में 228 रन के विशाल स्कोर तक पहुंच पाई।
मुंबई इंडियंस के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस 208 रन में सिमट कर रह गई। इस हिसाब से मुंबई ने एलिमिनेटर मुकाबले को 20 रन से अपने नाम कर लिया। इस मैच में रोहित शर्मा ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी के बाद कोच महेला जयवर्धने में उनकी शान में कसीदे पढ़े हैं।
रोहित के पास खेलने का अगल गियर- महेला जयवर्धने
रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी के बाद मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि “रोहित ने शानदार बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि उन्होंने थोड़ा समय लिया। जॉनी को शुरुआत में कंट्रोल करने का मौका दिया। फिर रोहित को जब पता चला कि अब उनका समय है तो उन्होंने शानदार गति पकड़ी। उस स्थिति में साई किशोर और राशिद खान पर जो दबाव डाला, वो बिल्कुल बेहतरीन था। बड़े मैचों में उनके पास खेलने के लिए अलग गियर होता होता है। यही अनुभव होता है। आप एक्सपीरियंस को रिप्लेस नहीं कर सकते।”
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
अच्छा खाना नहीं बनाया तो… IPL खिलाड़ी शशांक सिंह ने IPS पिता के साथ मिलकर कुक को पीटा! FIR दर्ज
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
हमारे पास अनुभवी कोर ग्रुप- महले जयवर्धने
वहीं, इसके बाद मुंबई इंडियंस के कोच ने एलिमिनेटर मुकाबले मे जीत का भी राज खोला। उन्होंने कहा कि “जब जीतने का कल्चर होता है तो उसी चीज को आजमाना और उससे गुजरना आसान होता है। हमारे पास एख बहुत ही अनुभवी कोर ग्रुप है। जीतने की मानसिकता उन सीनियर खिलाड़ियों से आती है। ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी मदद करते हैं। मेरा काम टीम में आने वाले खिलाड़ियों को निखारने का प्रयास करना है।”
जग जाहिर हुई हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल की तनातनी, प्रिंस ने नहीं दिया पूर्व कप्तान को भाव!
इसके आगे महेला जयवर्धने ने कहा कि “मेगा ऑक्शन के बाद हमारे पास काफी नए चेहरे थे। मुझे लगता है कि उन्हें यह बताना कि हम कैसे काम करते हैं और यह नजरिया रखना कि हम किसी भी स्थिति में हार नहीं मानेंगे, हमेशा काम करता है।”
