Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या हिटमैन अब नहीं खेलेंगे टेस्ट क्रिकेट? गावस्कर-शास्त्री के बयान ने तेज की रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें

सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री का मानना है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट शायद रोहित शर्मा का आखिरी टेस्ट था। जिसके बाद से उनके संन्यास की अटकलें और भी तेज हो गई है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Jan 03, 2025 | 01:49 PM

रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टेस्ट मैच सिडनी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले से भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने खुद को प्लेइंग-11 से बाहर किया है। जिसके बाद से उनके संन्यास की अटकलें और भी तेज हो गई है। ऐसे में अब भारत की पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री के बयान ने भारतीय फैंस के बीच हड़कंप मचा दिया है।

दरअसल, सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री का मानना है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट शायद रोहित शर्मा का आखिरी टेस्ट था। गावस्कर ने पहले दिन के खेल के दौरान लंच ब्रेक में कहा, ‘‘इसके मायने हैं कि अगर भारत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं करता है तो मेलबर्न टेस्ट रोहित का आखिरी टेस्ट होगा।”

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के साथ शुरू होगा और चयनकर्ता ऐसे खिलाड़ी को चाहेंगे जो 2027 फाइनल खेल सके। भारत वहां पहुंचता है या नहीं, यह बाद की बात है लेकिन चयन समिति की यही सोच होगी।” उन्होंने कहा ,‘‘हमने शायद रोहित शर्मा को आखिरी बार टेस्ट खेलते देख लिया।”

सम्बंधित ख़बरें

टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, रोहित ने सीधे लगा लिया गले, VIDEO से मचा बवाल

टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा, मैदान पर उतरने से पहले खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम ने जीत के साथ की शुरुआत, बारिश बाधित मुकाबले में 21 रनों से हराया

IND W vs AUS W: अरुंधति रेड्डी के ‘चौके’ से ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ढेर, भारत को मिला 134 रनों का टारगेट

वहीं शास्त्री ने कहा, ‘‘टॉस के समय मेरे पूछने से पहले ही जसप्रीत बुमराह ने यह बात कही कि कप्तान ने बाहर रहने का फैसला किया है और कहा कि शुभमन गिल के खेलने से टीम मजबूत होगी।’ उन्होंने कहा, ‘‘यह होता है जब आपके रन नहीं बन रहे हो और मानसिक रूप से आप वहां नहीं हों । यह कप्तान का काफी साहसी फैसला है कि वह इस मैच में बाहर रहने को तैयार हुए।”

भारत श्रृंखला में 1 . 2 से पीछे है और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने पास रखने के लिये उसे सिडनी टेस्ट हर हालत में जीतना है। अगर यहां टीम हारती है तो डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की सारी उम्मीदें खत्म हो जायेंगी। भारत को अगली टेस्ट श्रृंखला जून में खेलनी है।

शास्त्री ने कहा, ‘‘अगर घरेलू सत्र चालू होता तो वह आगे खेलने की सोच भी सकता था लेकिन मुझे लगता है कि वह इस टेस्ट के बाद घोषणा कर देगा।” उन्होंने कहा, ‘‘वह युवा नहीं है और ऐसा नहीं है कि भारत के पास युवाओं की कमी है। बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी टीम में आने की दहलीज पर हैं । कठिन फैसला है लेकिन सभी को एक दिन यह फैसला लेना है।”

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने रोहित के फैसले की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘एकदम रोहित शर्मा वाला फैसला। सही समय पर टीम के लिये सही फैसला लेना। लेकिन इस मसले को लेकर इतना रहस्य समझ में नहीं आया। टॉस के समय भी इस पर बात नहीं की गई।”

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने कहा कि एक कप्तान निर्णायक टेस्ट में बाहर रहने का फैसला नहीं करता और रोहित को खराब फॉर्म के कारण बाहर किया गया है। उन्होंने ‘ट्रिपल एम क्रिकेट’ पर कहा, ‘‘किसी टीम का कप्तान श्रृंखला के आखिरी टेस्ट के लिये खुद को आराम नहीं देता। निर्णायक टेस्ट में । इसमें कोई शक नहीं कि उसे बाहर किया गया है। वे सिर्फ बता नहीं रहे हैं। इसके मायने यह नहीं है कि वह हमेशा के लिये बाहर है। खराब फॉर्म में होने के कारण वह बाहर है और यह कोई अपराध नहीं है। यह पेशेवर खेल है।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

May be last time we seen rohit sharma playing in test cricket said sunil gavaskar and ravi shastri

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 03, 2025 | 01:49 PM

Topics:  

  • Border-Gavaskar Trophy
  • India vs Australia
  • Ravi Shastri
  • Rohit Sharma
  • Sunil Gavaskar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.