Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने की ऋषभ पंत की तारीफ, बताया बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए अहम खिलाड़ी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से शुरू होने वाली है। इस सीरीज में भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि भारतीय टीम के लिए ऋषभ पंत महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Aug 22, 2024 | 06:37 PM

ऋषभ पंत (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खेली जानी है। यह सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से भी फेमस है। यह पांज मुकाबलों की सीरीज 22 नवंबर से शुरू होने वाली है। इस सीरीज में भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि भारतीय टीम के लिए ऋषभ पंत महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे।

हेडन ने बुधवार को यहां ‘सीएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स’ के मौके पर पत्रकारों से कहा, ‘‘ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी के अंदर जीत की भूख है और उसकी ‘मसल मेमरी’ (प्रक्रियात्मक स्मृति) शानदार है। पिछली बार जब वह वहां खेला था तो वह अहम खिलाड़ी रहा था और आस्ट्रेलिया के दर्शकों को भी उसका खेल काफी पसंद आया था।”

उन्होंने कहा, ‘‘पंत का खेल रोमांचक और बेहतरीन रहा था। फिर आपके पास अनुभवी खिलाड़ी जैसे विराट कोहली हैं जो फिर से अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। बल्लेबाजी को देखते हुए मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि भारत आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर उससे भिड़ने के लिए किस तरह की रणनीति बनायेगा।”

सम्बंधित ख़बरें

अभिषेक शर्मा का 2 किलो वजन घटा, केवल दाल-चावल खा रहे…पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? खुद बताया अपना हाल

नवभारत विशेष: वैभव के जलवे से जीता अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप

किस्मत हो तो ऐसी! फुटबॉल मैच देखने की थी तैयारी, अचानक मिला वर्ल्ड कप का बुलावा और सिराज ने बरपा दिया कहर

ऋषभ पंत ने अपनी फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट, कहा- जल्द ही मैदान पर करूंगा वापसी

यह भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ ने अतीत को याद करते हुए दिया बड़ा बयान, बोले- बड़े मैचेस में होती है भाग्या की जरूरत

पंत ने 2022 में गंभीर कार दुर्घटना के बाद क्रिकेट में सफल वापसी की, उन्होंने 2020-21 में आस्ट्रेलिया के दौरे पर भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था जिसमें उन्होंने 97 और नाबाद 89 रन की शानदार पारियां खेलीं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे नाटकीय बदलावों में से एक में कई मुख्य खिलाड़ियों की कमी के बावजूद भारत ने आस्ट्रेलिया को हरा दिया था।

मेहमान टीम ने शुरुआती एडिलेड टेस्ट में 36 रन पर ऑल आउट होने के बाद वापसी करते हुए 2-1 की जीत से लगातार दूसरी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की। कोहली को एडिलेड मैच के बाद निजी कारणों से स्वदेश लौटना पड़ा था जबकि मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी समेत पांच अन्य खिलाड़ियों को चोट और फिटनेस संबंधी समस्याओं के कारण बाहर होना पड़ा था।

हेडन ने कहा, ‘‘भारतीय परिपेक्ष्य से यह चीज शानदार है कि पिछली जीत के दौरान उनके पास विराट कोहली नहीं थे। गाबा में जिस टीम ने जीत हासिल की थी, वह दूसरे दर्जे के गेंदबाजी लाइन अप वाली टीम थी।”

उन्होंने कहा, ‘‘उस तरह के आत्मविश्वास की आप इस भारतीय इकाई से उम्मीद कर सकते हैं जो हमारी सरजमीं पर जाकर कहे, हमने पहले भी ऐसा किया है, और हमने इसे अपने मुख्य खिलाड़ियों के बिना किया है जो किसी से कम नहीं है।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Matthew hayden praised rishabh pant called him an important player for border gavaskar series

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 22, 2024 | 06:37 PM

Topics:  

  • Rishabh Pant
  • Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.