Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WTC के फाइनल में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इन खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता, युवा बल्लेबाज को किया शामिल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मार्नस लाबुशेन को प्लेइंग से बाहर कर दिया है। वहीं चोट के कारण स्टीव स्मिथ भी बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jun 20, 2025 | 09:43 AM

स्टीव स्मिथ और लाबुशेन (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मेलबर्न: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा बदलाव किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज से पहले मार्नस लाबुशेन को खराब फॉर्म के चलते पहले टेस्ट के प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है। वहीं स्टीव स्मिथ चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। मार्नस लाबुशेन की जगह सैम कोंस्टास और स्टीव स्मिथ की जगह जोश इंग्लिस को शामिल किया गया है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मार्नस लाबुशेन ने पारी का आगाज किया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ लाबुशेन ने पहली पारी में 17 और दूसरी पारी में 22 रन बनाए। लाबुशेन पिछले कुछ समय से बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उनका आखिरा शतक 2023 में आया था। 2023 में उनका औसत 34.91 का था। वो 2024 में गिरकर 30.93 हो गया। इस साल अब तक चार टेस्ट में लाबुशेन का औसत 16 का रहा है।

मार्नस का फॉर्म अच्छा नहीं

मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने बताया कि लाबुशेन अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं और टीम उनके खेल के कुछ पहलुओं पर काम कर रही है। बेली ने कहा कि मार्नस जानता है कि हाल के समय में उसका प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा है जिसकी हम और वो खुद उम्मीद करते हैं। हम उसके साथ मिलकर काम करेंगे ताकि वह अपनी लय वापस पा सके।

सम्बंधित ख़बरें

AUS vs ENG: स्टीव स्मिथ का शतक, तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर बनाई 134 रनों की बढ़त

स्टीव स्मिथ ने राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया…

AUS vs ENG: रूट का शतक, हेड की आक्रामक पारी; ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 166/2, दूसरे दिन का खेल खत्म

गर्दन पर रखा हाथ और फिर…सिडनी में माहौल हुआ गर्म, लाबुशेन से भिड़ गए बेन स्टोक्स; देखें VIDEO

चोट के कारण स्मिथ बाहर

स्टीव स्मिथ को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान फील्डिंग करते समय उंगली में चोट लगी थी। बेली ने कहा कि स्मिथ को पूरी तरह ठीक होने के लिए और वक्त की जरूरत है। हमने फैसला किया है कि स्मिथ को एक और हफ्ते का आराम दिया जाए ताकि उनकी चोट पूरी तरह ठीक हो सके। ऐसे में उनकी स्थति देखने के बाद दूसरे या तीसरे टेस्ट से शामिल किया जाएगा।

IND vs ENG के बीच टेस्ट में इन गेंदबाजों को रहा है जलवा, जानें दोनों देशों के बीच किसने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

सैम कोंस्टास ने भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। अब उन्हें टीम में शामिल किया गया है। वो प्लेइंग में भी रहेंगे। वहीं जोश इंग्लिस ने श्रीलंका दौरे पर सभी को प्रभावित किया है। श्रीलंका के खिलाफ इंग्लिस ने शतक बनाया था। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका मिला है। प्लेइंग 11 की घोषणा मैच के दिन की जाएगी।

Marnus labuschagne and steve smith dropped for west indies tests

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2025 | 09:41 AM

Topics:  

  • Australia Cricket Team
  • Steve Smith
  • West Indies
  • World Test Championship

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.