IND vs BAN मैच में बने एक दर्जन से अधिक कीर्तिमान, कोहली-रोहित-शमी के इस रिकॉर्ड पर नहीं पड़ी किसी की नजर
चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने और कई रिकॉर्ड ध्वस्त हुए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पहले मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी (कांसेप्ट फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने और कई रिकॉर्ड ध्वस्त हुए, जिनमें कई रिकॉर्ड्स पर आपकी नजर नहीं पड़ी होगी। इस खबर में हम आपको उनके बारे में बता रहे हैं। इस मैच में छोटे बड़े मिलाकर एक दर्जन से अधिक रिकॉर्ड बने हैं। आइए डालते हैं इन पर एक नजर…
इस मुकाबले के दौरान मोहम्मद शमी सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले भारतीय बन गए। वहीं रोहित शर्मा दूसरे सबसे तेज 11,000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए और फिर भारतीय कप्तान के तौर पर अपनी 100वीं जीत दर्ज की। अगर विराट कोहली इस मैच में 37 रन बनाने में कामयाब होते तो रिकॉर्ड्स का अंबार लग जाता। हालांकि ऐसा करने में विराट कामयाब नहीं हो सके। वो 22 रन बनाकर ही आउट हो गए और अभी भी 14 हजार रन बनाने के लिए 15 रनों की जरूरत है।
भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा जीत
- एमएस धोनी – 179
- विराट कोहली – 137
- मोहम्मद अज़हरुद्दीन – 104
- रोहित शर्मा – 100
- सौरव गांगुली – 97
ICC टूर्नामेंट में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा रन (इनिंग)
| कप्तान | रन | मैच (इंनिंग) |
|---|---|---|
| रिकी पोंटिंग | 1752 | 47 |
| केन विलियमसन | 1623 | 36 |
| ग्रीम स्मिथ | 1342 | 42 |
| स्टीफन फ्लेमिंग | 1323 | 40 |
| महेला जयवर्धने | 1096 | 28 |
| सौरव गांगुली | 1046 | 20 |
| एमएस धोनी | 1037 | 47 |
| रोहित शर्मा | 1011 | 26* |
भारत के लिए सबसे कम पारियों में आठ वनडे शतक
- शुभमन गिल- 51
- शिखर धवन- 57
- विराट कोहली- 68
- गौतम गंभीर- 98
- सचिन तेंदुलकर- 111
2010 के बाद भारत के लिए सबसे धीमे ODI शतक गेंदों के हिसाब से:
| खिलाड़ी | रन | मैच | स्थान | वर्ष | बॉल्स |
|---|---|---|---|---|---|
| सचिन तेंदुलकर | 100 | बनाम बांग्लादेश | मीरपुर | 2012 | 138 |
| रोहित शर्मा | 100 | बनाम दक्षिण अफ्रीका | साउथेम्प्टन | 2019 | 128 |
| मनोज तिवारी | 100 | बनाम वेस्टइंडीज | चेन्नई | 2011 | 125 |
| शुभमन गिल | 100 | बनाम बांग्लादेश | दुबई | 2025 | 125 |
सबसे कम पारियों में 11,000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी
- विराट कोहली- 222
- रोहित शर्मा- 261
- सचिन तेंदुलकर- 276
- रिकी पोंटिंग- 286
- सौरव गांगुली- 288
विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट
मोहम्मद शमी- 60
ज़हीर खान- 59
जवागल श्रीनाथ- 47
रवींद्र जडेजा- 43
सम्बंधित ख़बरें
कभी करियर खत्म होने की थी चर्चा, अब IPL में चमके सौरभ दुबे; दिग्गज बल्लेबाजों की उड़ा दी गिल्ली
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों की चोट को बताया हार का कारण
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए सर्वश्रेष्ठ आंकड़े
| खिलाड़ी | आंकड़े | मैच | स्थान | वर्ष |
|---|---|---|---|---|
| रविंद्र जडेजा | 5/36 | बनाम वेस्टइंडीज | द ओवल | 2013 |
| मोहम्मद शमी | 5/53 | बनाम बांग्लादेश | दुबई | 2025* |
| सचिन तेंदुलकर | 4/38 | बनाम ऑस्ट्रेलिया | ढाका | 1998 |
| ज़हीर खान | 4/45 | बनाम जिम्बाब्वे | कोलंबो RPS | 2002 |
भारत के लिए क्षेत्ररक्षक के रूप में सबसे अधिक कैच (वनडे)
- मोहम्मद अजहरुद्दीन- 156
- विराट कोहली- 156*
- सचिन तेंदुलकर- 140
- राहुल द्रविड़- 124
- सुरेश रैना- 102
सबसे कम वनडे मैचों में 200 विकेट लेने वाले खिलाड़ी
- मिशेल स्टार्क- 102
- मोहम्मद शमी- 104
- सकलैन मुश्ताक- 104
- ट्रेंट बोल्ट- 107
- ब्रेट ली- 112
- एलन डोनाल्ड- 117
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सबसे कम गेंदों में 200 वनडे विकेट लेने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | गेंदें | विकेट |
|---|---|---|
| मोहम्मद शमी | 5126 | 200 |
| मिशेल स्टार्क | 5240 | 200 |
| सकलैन मुश्ताक | 5451 | 200 |
| ब्रेट ली | 5640 | 200 |
| ट्रेंट बोल्ट | 5783 | 200 |
| वकार यूनिस | 5883 | 200 |
