Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मानव सुथार का इंटरनेशनल डेब्यू में बड़ा रिकॉर्ड, 6 विकेट लेकर भारत के दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में बनाई जगह

Manav Suthar 6 Wickets: भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने डेब्यू अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान के 6 विकेट झटके। इस उपलब्धि के साथ मानव दिग्गग गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jun 08, 2026 | 12:01 PM

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- @BCCI)

Follow Us
Follow Us:

Manav Suthar Debut Record: भारतीय क्रिकेट टीम को एक और शानदार स्पिनर मिल गया है। युवा गेंदबाज मानव सुथार ने अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मुकाबले को यादगार बनाते हुए ऐसा प्रदर्शन किया, जिसकी हर गेंदबाज ख्वाहिश करता है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में मानव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए और रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बना ली। इस प्रदर्शन के साथ वह भारत की ओर से टेस्ट डेब्यू पर पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले चुनिंदा गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।

अफगानिस्तान की पारी 152 रन पर सिमटी

564 रन के विशाल लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। भारतीय गेंदबाजों के सामने मेहमान टीम के बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम सिर्फ 152 रन पर सिमट गई। अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। उन्होंने 135 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई खास समर्थन नहीं मिला।

मानव सुथार ने झटके 6 विकेट

इस मुकाबले में मानव सुथार भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सबसे बड़े सितारे बनकर उभरे। उन्होंने 22 ओवर में महज 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जिसमें 10 मेडन ओवर भी शामिल रहे। मानव ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लेकर संकेत दे दिया था कि वह कुछ खास करने वाले हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनने पर गुस्से में सुनील गावस्कर, BCCI को सरेआम सुनाई खरी-खोटी

पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी से हाथ मिलाते दिखे जय शाह, इंटरनेट पर तस्वीर वायरल होने के बाद मचा तहलका!

आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!

IND vs AFG: गिल-पंत की जोड़ी ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ की सबसे बड़ी साझेदारी

उन्होंने अब्दुल मलिक, रहमानुल्ला गुरबाज, अफसर जजई, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद सलीम सैफी और रहमत शाह को पवेलियन भेजा। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और लगातार दबाव बनाने की क्षमता ने अफगान बल्लेबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया।

खास सूची में शामिल हुए मानव

टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से डेब्यू मैच में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची बेहद छोटी है। इस सूची की शुरुआत 1932 में मोहम्मद निसार ने इंग्लैंड के खिलाफ की थी। बाद में वामन कुमार, आबिद अली, दिलीप जोशी, नरेंद्र हिरवानी, अमित मिश्रा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल जैसे गेंदबाजों ने यह उपलब्धि हासिल की। अब मानव सुथार भी इस प्रतिष्ठित सूची का हिस्सा बन गए हैं। साथ ही वह भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले सातवें स्पिनर भी बन गए हैं।

भारतीय गेंदबाज (फोटो- नवभारत)

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनने पर गुस्से में सुनील गावस्कर, BCCI को सरेआम सुनाई खरी-खोटी

मुल्लांपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल के शतकों की बदौलत भारत ने 8 विकेट पर 564 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की। इसके अलावा ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर ने भी उपयोगी अर्धशतकीय पारियां खेलीं। भारतीय बल्लेबाजों के दबदबे के बाद गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाया और अफगानिस्तान को मुकाबले में वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

Manav suthar takes six wickets test debut against afghanistan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2026 | 12:01 PM

Topics:  

  • Afghanistan Cricket Team
  • Cricket News
  • Cricket Record
  • Indian Cricket Team
  • Manav Suthar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.