IND vs NZ: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने टी20 सीरीज से पहले किया बड़ा खुलासा, कहा- टी20 वर्ल्ड कप के लिए…
Lockie Ferguson: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी को नागपुर से होगी। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने कहा कि यह सीरीज तैयारी करने का अच्छा मौका है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
लॉकी फर्ग्यूसन (फोटो-सोशल मीडिया)
Lockie Ferguson on T20I Series vs India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के बाद अब 21 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीती है। अब न्यूजीलैंड की नजरें भारत में टी20 सीरीज जीतने पर होगी। नागपुर से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी।
इस सीरीज को लेकर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने कहा कि यह टी20 वर्ल्ड कप से पहले तैयारी करने का अच्छा मौका है। यह सीरीज आगामी वर्ल्ड कप के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। भारत के खिलाफ हाल ही में 2-1 से वनडे श्रृंखला जीतने से उत्साहित न्यूजीलैंड की टीम नागपुर में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में विश्व कप के सह-मेजबान भारत से भिड़ेगी।
भारत में कीवी टीम के साथ जुड़ने वाले फर्ग्यूसन ने रवाना होने से पहले पत्रकारों से कहा, ‘‘यह सचमुच बहुत अच्छी तैयारी होगी। मैं जानता हूं कि यह वह मैदान नहीं होंगे जहां हम विश्व कप में खेलेंगे लेकिन वहां खेलने का अनुभव, उसका प्रभाव और मैदानों की स्थिति का आकलन विश्व कप से पहले शानदार तैयारी होगी। भारत दुनिया की शीर्ष टीमों में से एक है और घरेलू परिस्थितियों में वो बाकी टीमों पर हावी रहते हैं। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी वनडे श्रृंखला की तरह ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह से फिट है फर्ग्यूसन
आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स की टीम में शामिल फर्ग्यूसन ने कहा कि वह यूएई में इस महीने की शुरुआत में आईएलटी20 मैच के दौरान पिंडली में चोट से उबर गए हैं और पिछले एक सप्ताह से पूरी ताकत से गेंदबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड ने हालांकि पहले मैच के लिए जो टीम घोषित की है उसमें फर्ग्यूसन का नाम नहीं है।
टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कुछ मुकाबले में नहीं दिखेंगे फर्ग्यूसन
वह टी20 विश्व कप के दौरान कुछ दिनों के लिए पितृत्व अवकाश भी ले सकते हैं क्योंकि उनके बच्चे का जन्म 20 फरवरी को होने की उम्मीद है। इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उनका फिलहाल संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब भी फिट महसूस करता हूं। मुझे अब भी लगता है कि मैं टीम में योगदान दे सकता हूं। अगर कभी ऐसा दिन आए जब मैं सुबह उठूं और देखूं कि मैं जीत में योगदान नहीं दे रहा हूं या मुझे लगे कि मैं टीम के लिए खेलने के लायक नहीं हूं तो मैं संन्यास ले लूंगा।”
यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, ब्रेसवेल हुए बाहर; इस खिलाड़ी को मिला मौका
भारत के खिलाफ 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में अपना आखिरी वनडे मैच खेलने वाले इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह अब भी 50 ओवर का क्रिकेट खेलने के लिए प्रयासरत हैं। फर्ग्यूसन ने कहा, ‘‘मुझे 50 ओवर का क्रिकेट बहुत पसंद है। टी20 की तुलना में इसी से मुझे थोड़ी ज़्यादा पहचान मिली।”
