लिटन दास ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा कारनामा करने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बने
Litton Das Breaks Multiple Records: बांग्लादेश के टी20 कप्तान लिटन दास ने हांगकांग के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
लिटन दास (फोटो-सोशल मीडिया)
Litton Das Breaks Multiple Batting Records: बांग्लादेश के टी20 कप्तान लिटन दास ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। एशिया कप के दौरान हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में एक छक्का लगाते ही यह कारनामा किया। अब लिटन दास टी20I में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं इसके अलावा को बांग्लादेश के लिए दूसरे सबसे ज्यादा टी20I रन बनाने वाले भी बल्लेबाज बन गए हैं।
11 सितंबर को बांग्लादेश और हांगकांग के बीच खेले गए एशिया कप 2025 के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने 39 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली। उनके शानदार बल्लेबाजी के दम पर ही बांग्लादेश ने 17.4 ओवर में ही 144 रनों के लक्ष्य का आसानी से पीछा कर लिया। बांग्लादेश ने इस मुकाबले को 7 विकेटों से जीत लिया।
लिटन दास का कारनामा
इस दौरान लिटन दास ने 6 चौके और एक छक्का लगाने में कामयाब रहे। इसी एक छक्के के साथ उन्होंने महमुदुल्लाह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। महमुदुल्लाह 77 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और सौम्य सरकार ने 87 मैचों में 55 छक्के लगाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Bangladesh Ram Temple: ‘राम मंदिर से दिक्कत क्या है?’ बांग्लादेश संसद में कट्टरपंथियों पर बरसे सांसद
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
बांग्लादेश के लिए टी20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
| खिलाड़ी | मैच | रन | छक्के |
|---|---|---|---|
| लिटन दास | 111 | 2496 | 78 |
| महमुदुल्लाह | 141 | 2444 | 77 |
| सौम्य सरकार | 87 | 1462 | 55 |
| शाकिब अल हसन | 129 | 2551 | 53 |
| तमीम इकबाल | 74 | 1701 | 44 |
लिटन दास ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बनने का गौरव हासिल किया है। उन्हें यह मुकाम हासिल करने के लिए महमुदुल्लाह के 2444 रन के आंकड़े को पीछे छोड़ना था, जिसके लिए उन्हें सिर्फ 8 रन की ज़रूरत थी। हांगकांग के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
यह भी पढ़ें: एशिया कप 2025: बांग्लादेश ने हांगकांग को 7 विकेट से हराकर चुकता किया 11 साल पुराना हिसाब
इस मुकाबले में लिटन ने शानदार अर्धशतक लगाया, जो उनके करियर के लिए खास साबित हुआ। इस पारी के साथ ही वह एशिया कप के टी20I प्रारूप में 50 रन का आंकड़ा पार करने वाले बांग्लादेश के केवल दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सब्बीर रहमान के नाम थी, जिन्होंने 28 फरवरी 2016 को मीरपुर में श्रीलंका के खिलाफ 54 गेंदों पर 80 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।
बांग्लादेश के लिए T20I में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | मैच | रन |
|---|---|---|
| शाकिब अल हसन | 129 | 2551 |
| लिटन दास | 111 | 2496 |
| महमुदुल्लाह | 141 | 2444 |
| तमीम इकबाल | 74 | 1701 |
| मुशफिकुर रहीम | 102 | 1500 |
