Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिला हंड्रेड में एकमात्र महिला कोच हैं लीसा कीटली, जानें उन्होंने क्यों बताया इसे निराशाजनक

Female Head Coach: महिला हंड्रेड 2026 में MI लंदन की मुख्य कोच लीसा कीटली ने महिला क्रिकेट में कोचिंग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और खिलाड़ियों के वेतन में सुधार पर अपनी राय व्यक्त की।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 12, 2026 | 11:56 AM

लीसा कीटली (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Lisa Keightley: ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर लीसा कीटली ने महिला क्रिकेट में कोचिंग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई है। उन्होंने हाल ही में महिला हंड्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस लंदन (MI London) की मुख्य कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाली, लेकिन यह भी कहा कि वह इस टूर्नामेंट में एकमात्र महिला मुख्य कोच हैं।

बुधवार को हुई खिलाड़ी नीलामी में आठ टीमों में कीटली अकेली महिला मुख्य कोच थीं। नीलामी में कुल 178 क्रिकेटरों पर बोली लगाई गई और खिलाड़ियों के वेतन में भी काफी वृद्धि हुई है। कीटली ने ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ को बताया, “महिला क्रिकेट तेजी से बदल रहा है। भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी प्रमुख टी20 प्रतियोगिताओं से महिला क्रिकेट और वेतन समानता को बढ़ावा मिल रहा है।”

भविष्य में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी

कीटली ने यह भी कहा कि उन्हें यह देख कर निराशा होती है कि वह अकेली महिला मुख्य कोच हैं, लेकिन उनका मानना है कि भविष्य में और महिलाएं यह भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा, “हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग देने वाली महिलाएं मिल रही हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि आने वाले समय में कोचिंग स्टाफ में अधिक महिलाएं शामिल होंगी।”

सम्बंधित ख़बरें

शुभमन गिल ने जीता दिल, अब BCCI क्रिकेटर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से करेगी सम्मानित

एलिसा हीली को आखिरी मुकाबले में मिला खास सम्मान, खिलाड़ियों ने कंधे पर उठाकर दी विदाई; देखें VIDEO

AUS W vs IND W: डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेटों से रौंदा; एलिसा हीली को मिली यादगार विदाई

वो महिला खिलाड़ी जिसकी कप्तानी में भारत पहली बार बना वर्ल्ड चैंपियन, जानें क्यों दी थी बालों की कुर्बानी

महिलाएं आगे आकर कोचिंग करें

लीसा कीटली का कोचिंग अनुभव व्यापक है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत में शीर्ष राष्ट्रीय टीमों, प्रांतीय टीमों और प्रमुख टी20 फ्रेंचाइजी लीग में कोचिंग की है। महिला प्रीमियर लीग 2025 में उन्होंने मुंबई इंडियंस की मुख्य कोच के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। कीटली ने महिला खिलाड़ियों और कोचों को संदेश दिया, “अगर महिलाओं को मुख्य कोच बनने का मौका मिलता है, तो उसे स्वीकार करना चाहिए। डरें नहीं, साहसी बनें, खुद पर भरोसा रखें और अपने आस-पास अच्छे लोगों को रखें। यही सफलता की कुंजी है।”

यह भी पढ़ें: IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से, देखें 2008 से 2025 तक के पहले मुकाबले का रोमांचक इतिहास

महिला हंड्रेड लीग की शुरुआत 21 जुलाई से

‘द हंड्रेड’ क्रिकेट लीग इस साल 21 जुलाई से 16 अगस्त तक खेली जाएगी। लीग में कीटली की भूमिका और उनके अनुभव से महिला क्रिकेट के प्रति जागरूकता और कोचिंग में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। द हंड्रेड लीग के लिए खिलाड़ियों को ऑक्शन भी संपन्न हो गया है। इस लीग में कई भारतीय खिलाड़ी भी खेलते दिखेंगी।

Lisa keightley only female coach in womens hundred calls it disappointing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2026 | 11:54 AM

Topics:  

  • Cricket
  • The Hundred tournament
  • Women's Cricket

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.