लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने डेब्यू में रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका के लिए करने वाले…
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने साउथ अफ्रीका के टेस्ट डेब्यू में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं वो ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (फोटो-सोशल मीडिया)
बुलावायो: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने शतक लगाकर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने अपने डेब्यू मैच में शतक लगया। 19 साल और 93 दिन की उम्र में शतक जड़कर लुआन-ड्रे प्रीटोरियस साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं।
युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज शनिवार (28 जून) को नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे और सिर्फ 112 गेंदों में शतक जड़ दिया। उन्होंने 100 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सात चौके और दो छक्के लगाए। डेब्यू में शतक लगाकर सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।
टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
- मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश) – 17 वर्ष 61 दिन
- हैमिल्टन मसाकाद्जा (जिम्बाब्वे) – 17 वर्ष 352 दिन
- सलीम मलिक (पाकिस्तान) – 18 वर्ष 323 दिन
- पृथ्वी शॉ (भारत) – 18 वर्ष 329 दिन
- लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (दक्षिण अफ्रीका) – 19 वर्ष 93 दिन
दुनिया में शतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफुल हैं। अशरफुल की उम्र 17 साल और 61 दिन थी, जब उन्होंने 2001 में 6 से 8 सितंबर तक कोलंबो के एसएससी में खेले गए टेस्ट मैच की दूसरी पारी में नैमुर रहमान की अगुआई वाली टीम के लिए 114 रन बनाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Blessing Muzarabani की PSL बैन पर एजेंसी का पलटवार, PCB से की प्रतिबंध हटाने की मांग
Zimbabwe Women’s Team पहली बार करेगी पाकिस्तान का दौरा, जानें कब और कितने मैचों की होगी सीरीज
क्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
वर्ल्ड कप 2027 का रोडमैप तैयार! 12 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया
1964 के बाद लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने रचा इतिहास
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस से पहले टेस्ट क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे युवा दक्षिण अफ्रीकी होने का रिकॉर्ड ग्रीम पोलक के नाम था। पोलक की उम्र 19 साल और 317 दिन थी, जब उन्होंने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 1964 में दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना पहला शतक (122) बनाया था।
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने डेब्यू मैच में बनाए 153 रन
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने पहले टेस्ट के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका के लिए 160 गेंदों पर 153 रन बनाए और 90 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 418 रन बनाने में उनकी मदद की। उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस (41 गेंदों पर 51 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 95 रन और कॉर्बिन बॉश (124 गेंदों पर 100 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 108 रन जोड़े।
डेवाल्ड ब्रेविस ने टेस्ट डेब्यू में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
दक्षिण अफ्रीका के लिए अपनी पहली टेस्ट पारी में ब्रेविस ने महज 38 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा पार किया। ‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।
