DC vs KKR: दिल्ली को मिली हार के बाद कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को जड़ा थप्पड़, फिर KKR के खिलाड़ी ने उठाया ये कदम; देखें video
Kuldeep Yadav Slapped Rinku Singh: कुलदीप यादव ने दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले के बाद रिंकू सिंह को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
कुलदीप यादव और रिंकू सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 48वें मुकाबले के बाद कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद यह वीडियो तेजी से यह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। मैच के बाद एक अजीब घटना हुई। मस्ती मजाक के दौरान कुलदीप यादव ने रिंकू को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद रिंकू नाराज हो गए। वो भी गुस्से से आगबबूला हो गए थे। कुलदीप ने एक नहीं बल्कि दो बार थप्पड़ मारा।
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी छोटी-छोटी ग्रुप में आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान कुलदीप यादव, रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय बात करते दिख रहे थे। इसी बीच रिंकू और कुलदीप में मजाक मस्ती शुरू हो जाती है। लेकिन मजाक-मजाक में ही कुलदीप ने रिंकू को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ लगने के बाद रिंकू सिंह भी गुस्से में नजर आएं और कुछ-कुछ कहते दिखें। कुलदीप यादव ने एक और थप्पड़ मारने की कोशिश की, लेकिन रिंकू ने अपना चेहरा हटा लिया।
Yo kuldeep watch it pic.twitter.com/z2gp4PK3OY — irate lobster🦞 (@rajadityax) April 29, 2025
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
IND vs IRE: आयरलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के कारण धाकड़ मैच-विनर पूरी सीरीज से बाहर
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ थप्पड़ का वीडियो
सोशल मीडिया पर तेजी से यह वीडियो वायरल हो गया। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मजाक बता रहे हैं। तो कुछ लोग कुलदीप को इस व्यवहार के लिए गलत बोल रहे हैं। कुलदीप के हाथ चलाने के बाद रिंकू नाराज दिखें। जिसके बाद बवाल मचा हुआ है।
इस घटना ने स्लैपगेट की याद दिलाई
इस घटना ने आईपीएल के पहले सीजन में हुए ‘स्लैपगेट’ विवाद की याद दिला दी, जब मुंबई इंडियंस के स्पिनर हरभजन सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद श्रीसंत की आंखों में आंसू आ गए थे, जिसे देखकर दर्शक हैरान रह गए थे।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बीसीसीआई ने इस मामले को गंभीरता से लिया और हरभजन सिंह पर 11 मैचों का बैन लगा दिया। बाद में हरभजन ने माना कि श्रीसंत को थप्पड़ मारना उनकी गलती थी। इसके बाद दोनों की रिश्तों में दरार आ गई थी।
