IND vs AUS: सिडनी वनडे में भारत का बड़ा दांव, इन दो धाकड़ खिलाड़ियों की प्लेइंग XI में हुए एंट्री
India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो अहम बदलाव किए हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
शुभमन गिल और मिचेल मार्श (फोटो- BCCI)
IND vs AUS 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का आखिरी और तीसरा मुकाबला आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेला जा रहा है। सीरीज़ में 0-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम के लिए यह मैच ‘सम्मान की जंग’ है, क्योंकि वह क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मार्श ने कहा कि यह एक शानदार मौका है कि टीम को 3-0 से जीत दिलाएं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच सिडनी के मैदान पर खेला जा रहा है।
भारतीय टीम में हुए दो बदलाव
तीसरे वनडे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान शुभमन गिल लगातार तीसरी बार टॉस हारे। वहीं, टीम इंडिया ने तीसरे वनडे में दो बड़े बदलाव किए हैं। दरअसल, इस मैच में स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। ये दो खिलाड़ी अर्शदीप सिंह और हरफनमौला खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी की जगह आए हैं।
कोहली से होगी उम्मीद
इस मुकाबले में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से टीम व फैंस को काफी उम्मीदें हैं। अब तक इस दौरे में कोहली का बल्ला बिल्कुल खामोश रहा है। वो पहले और दूसरे मुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। ये पहले बार है जब विराट कोहली किसी वनडे सीरीज के दो लगातार मुकाबलों में खाता न खोल पाए हो। अब आज के मुकाबले कोहली की नजर बड़ा स्कोर करने पर होगी।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर? रणवीर सिंह की इस सुपरहिट फिल्म में कर चुकी हैं काम
LPL के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए कुसल मेंडिस, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिटनेस पर सस्पेंस
कुलदीप को टीम में रखना ही क्यों? लॉर्ड्स में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन, टीम इंडिया के फैसले पर उठाए सवाल
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल का भी बल्ला अब तक नहीं चल पाया है। एक कप्तान के तौर पर गिल से भी फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद है। यदि वो इस मुकाबले में अच्छे रन बनाने में कामयाब होते हैं, तो फिर आगे के मुकाबलों के लिए उनके आत्मविश्वास के लिए अच्छा रहेगा।
भारत की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
ये भी पढ़ें: क्लीन स्वीप से बचने के लिए सिडनी में रचना होगा इतिहास, 9 साल से जीत का इंतजार
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।
