Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

KL Rahul ने रचा इतिहास! रोहित-कोहली को पीछे छोड़ बने ‘सिक्सर किंग’, इस लिस्ट की टॉप में बनाई जगह

KL Rahul Creates History IPL: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा को काफी पीछे छोड़ दिया है। राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए अब वे सिक्सर किंग बने।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 02, 2026 | 09:26 AM

केएल राहुल (फोटो सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

KL Rahul Sixer King: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए धमाकेदार मुकाबले में केएल राहुल ने इतिहास रच दिया। दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल ने राजस्थान के खिलाफ 75 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। इन्ही छक्कों के साथ आईपीएल के इतिहास में बतौर भारतीय ओपनर 200 छक्के जड़ने वाले केएल राहुल पहले खिलाड़ी बन गए है।

इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली दूसरे नंबर पर खिसक गए है। विराट कोहली और केएल राहुल के बीच बतौर ओपनर ज्यादा सिक्सरों की रेस IPL 2026 से चल रही है। अब इस रेस में के एल राहुल आगे निकल चुके है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 226 रनों के टारगेट को चेज करते हुए केएल राहुल ने 40 गेंदों पर 75 रनों की धुआंधार पारी खेली।

केएल राहुल ने इस दौरान 6 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। उन्होंने केवल चौके और छक्के की बदौलत 54 रन बटोरे। यह उनकी पार्टी का 50 से भी अधिक प्रतिशत है। इन्हीं 5 छक्कों के साथ केएल राहुल के नाम आईपीएल इतिहास में बतौर ओपनर कुल 201 छक्के हो गए हैं। तो वहीं, आरसीबी के विराट कोहली 192 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर बनें हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता

क्या 25 करोड़ की ट्रेड डील में KKR जाएंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी मिलने की भी चर्चा तेज!

SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले BCCI का बड़ा फैसला, टीम से बाहर इन दो स्पिनरों को मिली अहम जिम्मेदारी

हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!

रिकॉर्ड लिस्ट में रोहित शर्मा काफी पीछे

केएल राहुल और विराट कोहली के बीच चल रही इस रेस में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा काफी पीछे छूट गए है। दरअसल, रोहित शर्मा IPL2026 में चोट लगने के कारण ज्यादा मैच नहीं खेल पाए हैं। इस कारण वे पिछड़ गए है। मुंबई इंडियंस के हिटमैन रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में बतौर ओपनर 148 छक्के दर्ज है। इस रिकॉर्ड लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर खिसक गए है। तो वहीं, शिखर धवन चौथे और शुभमन गिल चौथे नंबर पर हैं।

IPL में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा छक्के

सिक्स की संख्या भारतीय खिलाड़ी
201 केएल राहुल
192 विराट कोहली
148 रोहित शर्मा
143 शिखर धवन
129 शुभमन गिल

यह भी पढ़ें – श्रीलंका के क्रिकेटरों की शर्मनाक हरकत! नहाते हुए महिलाओं का बनाया वीडियो, अंडर-19 के 2 खिलाड़ी गिरफ्तार

राजस्थान बनाम दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका

शुक्रवार को यहां IPL 2026 टी20 मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 गेंद रहते सात विकेट से करारी शिकस्त दी। दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीन मुकाबले हार चुकी थी। राजस्थान के खिलाफ इस जीत के बाद अब अंक तालिका में 8 अंक के साथ छठवें स्थान पर पहुंच गई है। जबकि राजस्थान रॉयल्स 12 अंक के साथ चौथे पायदान पर कायम है।

Kl rahul makes history surpasses rohit kohli sixer king indian opener batsman

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2026 | 09:26 AM

Topics:  

  • Delhi Capitals
  • IPL 2027
  • KL Rahul
  • Rajasthan Royals

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.