KL Rahul ने रचा इतिहास, आईपीएल में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने; गेल और मैकुलम के खास क्लब में शामिल

KL Rahul 152* Runs: केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 158 रन ठोके। यह आईपीएल में किसी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है और वह 150+ पारी खेलने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए।
KL Rahul became the first Indian batsman to play the highest innings in the IPL.
केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

KL Rahul Historic Feat: आईपीएल 2026 में 25 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने 226.87 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 67 गेंदों में नाबाद 152 रन बनाए। इस पारी के साथ राहुल आईपीएल में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए और उनके नाम अब बतौर भारतीय लीग की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी दर्ज हो गई।

आईपीएल में खास क्लब में शामिल हुए राहुल

इस दमदार प्रदर्शन के साथ केएल राहुल आईपीएल इतिहास में 150+ स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ब्रेंडन मैकुलम और क्रिस गेल यह कारनामा कर चुके हैं। मैकुलम ने आईपीएल के पहले ही मैच में 158 रन की नाबाद पारी खेली थी, जबकि 2013 में क्रिस गेल ने 175 रन बनाकर रिकॉर्ड कायम किया था। अब राहुल भी इस खास सूची में शामिल हो गए हैं।

अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड टूटा

राहुल से पहले आईपीएल में किसी भारतीय द्वारा सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2025 में 141 रन बनाए थे। लेकिन राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 152 रन की नाबाद पारी खेलकर इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उनकी इस पारी में 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे, जिससे उन्होंने गेंदबाजों पर पूरी तरह दबाव बनाए रखा।

आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रन
क्रिस गेल 175* रन
ब्रेडन मैकुलम 158* रन
केएल राहुल 152* रन
अभिषेक शर्मा 141 रन
क्विंटन डिकॉक  140* रन

राणा के साथ रिकॉर्ड साझेदारी

इस मुकाबले में राहुल को नितीश राणा का भी शानदार साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 220 रन की बड़ी साझेदारी की, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। नितीश राणा ने 44 गेंदों में 91 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इस साझेदारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

दिल्ली का बड़ा स्कोर

राहुल और राणा की विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 264 रन बना दिए। यह स्कोर टीम के लिए बेहद मजबूत साबित हुआ और मैच में उन्हें निर्णायक बढ़त दिलाने वाला रहा। इस पारी ने राहुल को एक बार फिर आईपीएल के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल कर दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com