जोर से लगी गेंद...हाथ से छूट बैट, राहुल को ऐसी जगह लगी चोट कि बताने में भी आ जाएगी शर्म, देखें VIDEO

IND vs WI 2nd Test: अरुण जेटली स्टेडियम में केएल राहुल को बैटिंग के दौरान गेंद उनके दोनों पैरों के बीच लग गई, जिससे वह दर्द से छटपटाए और उनका बल्ला हाथ से छूट गया।
जोर से लगी गेंद...हाथ से छूट बैट, राहुल को ऐसी जगह लगी चोट कि बताने में भी आ जाएगी शर्म, देखें VIDEO
केएल राहुल (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IND vs WI 2nd Test: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। फॉलोऑन खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार वापसी करते हुए दूसरी पारी में 390 रन बनाए और भारत के सामने 121 रनों का लक्ष्य रखा। हालांकि यह स्कोर बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ओपनर यशस्वी जायसवाल सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए और टीम को शुरुआती झटका दे गए।

केएल राहुल के नाजुक हिस्से में लगी चोट

भारत की दूसरी पारी के दौरान एक पल ऐसा भी आया जिसने दर्शकों को चिंतित कर दिया। क्रीज पर टिके हुए केएल राहुल को बल्लेबाजी करते समय चोट लग गई। दरअसल, जेडन सील्स के ओवर की तीसरी गेंद उनके शरीर के नाजुक हिस्से पर जा लगी। गेंद लगते ही राहुल दर्द से कराह उठे और मैदान पर ही बैठ गए। उनके दर्द को देखकर साथी खिलाड़ी और फैंस दोनों ही चिंतित नजर आए। तुरंत ही टीम का फिजियो मैदान पर पहुंचा और उनका इलाज शुरू किया गया। कुछ देर के उपचार के बाद राहुल ने हिम्मत दिखाई और दोबारा बल्लेबाजी के लिए तैयार हुए, जिससे दर्शकों ने राहत की सांस ली।

जायसवाल जल्द हुए आउट

वहीं, यशस्वी जायसवाल का बल्ला दूसरी पारी में खामोश रहा। उन्होंने सिर्फ 8 रन बनाए और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आसान सा कैच दे बैठे। इस समय टीम इंडिया को जीत के लिए ठोस साझेदारी की सख्त जरूरत है।

शाई होप और जॉन कैंपबेल ने ठोका शतक

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी की बात करें तो कैरेबियाई बल्लेबाजों ने शानदार जुझारूपन दिखाया। जॉन कैंपबेल और शाई होप ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ डटकर बल्लेबाजी की। कैंपबेल ने 199 गेंदों पर 115 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज शाई होप ने भी लाजवाब शतक जमाते हुए 103 रन बनाए। उनकी पारी में 12 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

इसके अलावा जस्टिन ग्रीव्स ने भी 52 रनों की अहम पारी खेली, जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज 390 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची। पहली पारी में टीम सिर्फ 248 रन बनाकर आउट हो गई थी, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने बेहतरीन वापसी की। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि भारत यह छोटा-सा लक्ष्य कितनी जल्दी हासिल करता है और क्या राहुल चोट के बावजूद टीम को जीत तक पहुंचा पाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com