-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kl Rahul Birthday Special Know About His Journey And Also Performance In Ipl 2025
Birthday Special: पिता बनाना चाहते थे इंजीनियर मगर क्रिकेटर बन दुनिया में कमाया नाम, अब बना टीम इंडिया का Mr. Dependable
- Written By: मृणाल पाठक
KL Rahul Birthday: आज 18 अप्रैल को टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन देखने मिल रहा है। हाल ही में वह एक बेटी के पिता बने हैं।

केएल राहुल अपनी मां के साथ (सोर्स- इंस्टाग्राम)
KL Rahul Birthday: भारत में आईपीएल 2025 खेला जा रहा है। इस लीग में दिल्ली कैपिटल्स का फॉर्म काफी शानदार है। आईपीएल में दिल्ली के प्रदर्शन को देखकर हर कोई ये कयास लगा रहा है कि इस बार टीम आईपीएल की ट्रॉफी जीत सकती है। खासकर टीम में केएल राहुल का प्रदर्शन काफी बेहतरीन है, जिस पर हर कोई चर्चा कर रहा है। इस समय वह जिस तरह से अपना खेल दिखा रहे हैं वह काबिल-ए-तारीफ है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे केएल राहुल से विरोधी टीम खौफ खा रही है। उनके फॉर्म को देखकर यकीनन विरोधी टीम उनके लिए खास प्लान के साथ मैदान पर उतरती होगी। लेकिन, वह लगातार कमाल किए जा रहे हैं और गेंदबाजी की धुनाई कर रहे हैं। ऐसे में चलिए आज जानते हैं केएल राहुल के बारे में उनके जन्मदिन पर विस्तार से…
कर्नाटक में हुआ जन्म
दरअसल, आज यानी 18 अप्रैल को भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल का जन्मदिन है। वह आज 33 साल के हो गए हैं। वह लगातार अपना बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। इंटरनेशनल मैचों में भी राहुल का खेल काफी शानदार है, साथ ही वह आईपीएल में भी धमाल मचा रहे हैं। केएल राहुल का जन्म 1992 को कर्नाटक के मंगलुरु में हुआ था। उनका पूरा नाम लोकेश राहुल है।
सम्बंधित ख़बरें
ब्राजील FIFA World Cup के नॉकआउट में, विनीसियस के डबल गोल से स्कॉटलैंड ढेर, चोट के बाद लौटे नेमार
जब अक्षय कुमार के खतरनाक प्रैंक से घबरा गई थीं करिश्मा कपूर, पुलिस बुलाने की कर दी थी तैयारी
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
FIFA World Cup: मोड्रिक के 200वें इंटरनेशनल मैच में क्रोएशिया का दमदार प्रदर्शन, पनामा को 1-0 से हराया
पिता का सपना इंजीनियर, बने Mr. Dependable
खास बात ये है कि केएल राहुल के पिता उन्हें इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन केएल के मन में कुछ और ही चल रहा था। वह क्रिकेटर बनना चाहते थे। जहां उन्हें कामयाबी भी मिली। इतना ही नहीं, वह भारत के Mr. Dependable भी बन गए हैं। जिनके क्रीज पर रहने से भारत की जीत मुमकिन नजर आती है।

राहुल के करियर की झलक
केएल राहुल ने 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 – तीनों फॉर्मेट में अपनी खास जगह बनाई है। राहुल ने कई मौकों पर टीम इंडिया को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है, चाहे वह इंग्लैंड की स्विंगिंग पिचें हों या ऑस्ट्रेलिया की तेज़ उछाल वाली विकेटें। टेस्ट में ओपनर के तौर पर शुरुआत करने वाले राहुल ने धीरे-धीरे टी20 और वनडे में मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी भी संभाली। उन्होंने न सिर्फ खुद को एक भरोसेमंद बल्लेबाज साबित किया, बल्कि विकेटकीपिंग का रोल निभाकर भी टीम में अपना योगदान दिया।
चैंपियंस ट्रॉफी में किया कमाल
लोकेश राहुल ने अपने शांत स्वभाव, क्लासिक बल्लेबाजी और मजबूत नेतृत्व क्षमता के लिए मशहूर हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए कई कई यादगार पारियां खेली है। हाल ही खत्म हुए चैंपियंस ट्रॉफी में राहुल ने कमाल का प्रदर्शन किया और भारत को ट्रॉफी दिलाई। उन्हें इस टूर्नामेंट में भारत की जीत का साइलेंट हीरो भी कहा गया है।
किसी भी पोजिशन पर खेलने की क्षमता
राहुल की ये खास बात है कि वह भारत के लिए किसी भी पोजिशन में खेल सकते हैं। वह पारी का आगाज से लेकर पारी के अंत में खेलने का भी काम कर चुके हैं। आसान शब्दों में कहे तो राहुल ने भारत के लिए ओपनिंग भी की है और फिनिशर के तौर पर भी बल्लेबाजी की है। इससे ये समझा जा सकता है कि वह किस तरह के खिलाड़ी हैं।
आईपीएल 2025 में धमाकेदार वापसी
आईपीएल 2025 में केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए शानदार फॉर्म में वापसी की है। उन्हें इस सीजन की नीलामी में दिल्ली ने 14 करोड़ में खरीदा था। राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ 93 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली और आलोचकों को करारा जवाब दिया।

ठुकराई दिल्ली की कप्तानी
खास बात ये है कि दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को कप्तानी की पेशकश की थी, लेकिन राहुल ने यह कहकर सबका दिल जीत लिया कि वे केवल बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहते हैं और टीम को बेहतर बनाने में योगदान देना चाहते हैं। जिसके बाद अक्षर पटेल को टीम की कमान सौंपी गई थी।
खेल जगत से जुड़ी हुई अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हाल ही पहली बार बने पिता
इतना ही नहीं, राहुल की जिंदगी में एक नया मोड़ भी आया है। मार्च 2025 में राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी के घर एक नन्हीं परी ने जन्म लिया। दोनों ने इस खूबसूरत खबर को सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर के साथ साझा किया, जिसमें राहुल अपनी बेटी को गोद में लिए मुस्कुरा रहे थे।
Kl rahul birthday special know about his journey and also performance in ipl 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर दान विवाद: सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, अब इस दिन फिर होगी याचिका पर सुनवाई
Jun 25, 2026 | 01:01 PMमुंबई में मेयर के सामने मैनहोल में गिरा BMC अधिकारी, घटना के बाद भड़कीं रितु तावड़े, Video वायरल
Jun 25, 2026 | 01:01 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महागांव की देशी शराब दुकान बंद करने का आदेश रद्द
Jun 25, 2026 | 12:55 PMदेवास में दर्दनाक हादसा: उफनते नाले में बहे फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारी, 10 किलोमीटर दूर मिला एक शव
Jun 25, 2026 | 12:52 PMमहाराष्ट्र में बिजली होगी सस्ती, 2029-30 तक प्रति यूनिट दर 7.43 रुपये होने का CM फडणवीस का बड़ा दावा
Jun 25, 2026 | 12:48 PM‘संविधान हत्या दिवस’ पर NCERT का बड़ा ऐलान, 9वीं की किताब में शामिल किया आपातकाल का चैप्टर, जेपी का भी जिक्र
Jun 25, 2026 | 12:47 PMऊंची इमारत बनानी है? नागपुर एयरपोर्ट के 56 किमी दायरे में ऊंचे निर्माण के लिए NOC जरूरी
Jun 25, 2026 | 12:46 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














