केएल राहुल ने रचा कीर्तिमान, लॉर्ड्स में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले…
भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाकर राहुल, दिलीप वेंगसरकर के बाद लॉर्ड्स में एक से ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)
लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में केएल राहुल ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वो लॉर्ड्स में दूसरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि दिलीप वेंगसरकर के बाद अपने नाम की। इसके साथ ही लॉर्ड्स में बतौर ओपनर दो शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
केएल राहुल ने भारत की पारी के 67वें ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया। राहुल का यह लॉर्ड्स में दूसरा शतक था। उनसे आगे केवल दिलीप वेंगसरकर है। जिन्होंने लॉर्ड्स में तीन शतक लगाए हैं। भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स में 1932 में 25 से 28 जून तक सीके नायडू के नेतृत्व में खेला था।
लॉर्ड्स में अब तक खेले गए हैं 19 मुकाबले
उसके बाद से लॉर्ड्स में 19 टेस्ट मुकाबले खेले गए। जिसमें दिलीप बेंगसरकर और केएल राहुल ही एक से ज्यादा शतक बनाए हैं। केएल राहुल ने इस मैदान पर अपना पहला शतक 2021 में बनाया था। उन्होंने उस मैच की पहली पारी में 250 गेंदों पर 129 रन बनाए और भारत को इंग्लैंड पर 151 रनों से जीत दिलाने में मदद की।
सम्बंधित ख़बरें
KL Rahul ने रचा इतिहास! रोहित-कोहली को पीछे छोड़ बने ‘सिक्सर किंग’, इस लिस्ट की टॉप में बनाई जगह
वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की बड़ी प्लानिंग, ट्राई सीरीज के जरिए खंगालेगा अपनी ताकत
T20 World Cup 2026 के लिए इंग्लैंड महिला टीम का ऐलान, जानें किसे सौंपी गई टीम की कमान?
टी-20 में अब 200 रन भी कम! जेन नेक्स्ट ने हिला कर रख दिया क्रिकेट जगत, क्या करेंगे गेंदबाज और कप्तान?
लॉर्ड्स में वेंगसरकर ने जड़े हैं तीन शतक
वहीं वेंगसरकर ने लॉर्ड्स में तीन शतक बनाए हैं। उन्होंने 1979 में 295 गेंदों पर 103 रन, 1982 में 264 गेंदों पर 157 रन और 1986 में 213 गेंदों पर नाबाद 126 रन बनाए। लॉर्ड्स में भारत के 10 बल्लेबाजों ने शतक बनाए हैं। जिसमें वेंगसरकर, राहुल, वीनू मांकड़, गुंडप्पा विश्वनाथ, रवि शास्त्री, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली, अजीत अगरकर, राहुल द्रविड़ और अजिंक्य रहाणे ने शतक लगाए हैं।
लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय
- दिलीप वेंगसरकर – 3
- केएल राहुल – 2
- वीनू मांकड़ – 1
- गुंडप्पा विश्वनाथ – 1
- रवि शास्त्री – 1
- मोहम्मद अज़हरुद्दीन – 1
- सौरव गांगुली – 1
- अजीत अगरकर – 1
- राहुल द्रविड़ – 1
- अजिंक्य रहाणे – 1
मांकड़ लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय थे। 1952 के लॉर्ड्स टेस्ट में, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 184 रन बनाए थे, जो आज भी क्रिकेट के इस घर में खेले गए लाल गेंद के मैच में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है।
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के..
लॉर्ड्स में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर
| खिलाड़ी का नाम | रन | गेंदें | चौके/छक्के | वर्ष |
|---|---|---|---|---|
| वीनू मांकड़ | 184 | – | 19/1 | 1952 |
| दिलीप वेंगसरकर | 157 | 264 | 21/- | 1982 |
| सौरव गांगुली | 131 | 301 | 20/- | 1996 |
| के.एल. राहुल | 129 | 250 | 12/1 | 2021 |
| दिलीप वेंगसरकर | 126* | 213 | 16/- | 1986 |
| मोहम्मद अज़हरुद्दीन | 121 | 111 | 22/- | 1990 |
| गुंडप्पा विश्वनाथ | 113 | 337 | 14/- | 1979 |
| अजीत अगरकर | 109* | 190 | 16/- | 2002 |
| राहुल द्रविड़ | 103* | 220 | 15/- | 2011 |
| दिलीप वेंगसरकर | 103 | 295 | 13/- | 1979 |
| अजिंक्य रहाणे | 103 | 154 | 15/1 | 2014 |
| रवि शास्त्री | 100 | 184 | 12/1 | 1990 |
| के.एल. राहुल | 100 | 177 | 13/0 | 2025 |
इस शतक के साथ केएल राहुल ने इंग्लैंड में 12 मैचों में चार शतक लगाए हैं। राहुल का यह 10वां शतक है। जिसमें से उन्होंने 9 शतक घर के बाहर बनाए हैं। राहुल विदेशी पिचों पर भारत के लिए अक्सर ज्यादा करागर साबित हुए हैं।
इंग्लैंड में भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक
- राहुल द्रविड़ – 13 टेस्ट में 6
- केएल राहुल – 12 टेस्ट में 4
- ऋषभ पंत – 11 टेस्ट में 4
- दिलीप वेंगसरकर – 13 टेस्ट में 4
- सचिन तेंदुलकर – 17 टेस्ट में 4
- शुभमन गिल – 4 टेस्ट में 3
- सौरव गांगुली – 9 टेस्ट में 3
