Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केएल राहुल ने किया बड़ा कारनामा, IPL के इतिहास में तीन टीमों के लिए शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने

केएल राहुल ने आईपीएल में पांचवां शतक जड़ा है। वो इस टूर्नामेंट तीन टीम के लिए शतक जड़ने वाले वर्ल्ड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 60 गेंदों में शतकीय पारी खेली।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 18, 2025 | 09:47 PM

केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के 60वें मुकाबले में केएल राहुल ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वो आईपीएल में तीन अलग-अलग टीम के लिए शतक बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। दिल्ली के लिए खेलते हुए केएल राहुल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 60 गेंदों में शतकीय पारी खेली।

केएल राहुल ने अब तक आईपीएल में पांच टीमों के लिए खेल चुके हैं। पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 55 मैचों में 2 शतक, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 38 मैचों में 2 शतक और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 11 मैचों में एक शतक जड़ा। उन्होंने अब तक आईपीएल में पांच शतक लगाए हैं।

केएल राहुल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 60 गेंदों में शतकीय पारी खेली। राहुल ने इस मैच में नाबाद 112 रनों की पारी खेली। उन्होंने 19वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की चौथी गेंद गेंद पर अपना पांचवां शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 4 छक्के लगाए।

टी20 में सबसे ज़्यादा शतक (भारतीय)

  • 9 – विराट कोहली
  • 8 – रोहित शर्मा
  • 7 – अभिषेक शर्मा
  • 7 – केएल राहुल*

केएल राहुल ने अब तक आईपीएल में 143 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक लगाए हैं। आईपीएल में शतक लगाने के मामले में विराट कोहली, जोस बटलर और क्रिस गेल ही उनसे आगे हैं। आईपीएल में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 8 शतक जड़े हैं। वहीं जोस बटलर भी 7 शतक लगाकर दूसरे नंबर पर है। तीसरे पर गेल और चौथे पर केएल राहुल है।

आईपीएल में सबसे ज़्यादा शतक

  • 8 – विराट कोहली
  • 7 – जोस बटलर
  • 6 – क्रिस गेल
  • 5 – केएल राहुल*

केएल राहुल ने आईपीएल में पहला शतक 2019 को बनाया था। वो तब पंजाब किंग्स के लिए खेलते थे। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 64 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद उन्होंने 2020 में शतक लगाया। 2021 में वो शतक नहीं लगा सके। इसके बाद 2022 में उन्होंने दो शतक लगाए। 2022 के बाद अब 2025 में उन्होंने शतक लगाया है।

आईपीएल में राहुल के सर्वश्रेष्ठ स्कोर

  • 24 सितंबर, 2020 को दुबई में PBKS बनाम RCB के लिए 69 गेंदों पर 132*
  • 18 मई, 2025 को दिल्ली में DC बनाम GT के लिए 65 गेंदों पर 112*
  • 16 अप्रैल, 2022 को मुंबई (BS) में LSG बनाम MI के लिए 60 गेंदों पर 103*
  • 22 अप्रैल, 2022 को मुंबई (WS) में LSG बनाम MI के लिए 62 गेंदों पर 103*
  • 10 अप्रैल, 2019 को मुंबई (WS) में PBKS बनाम MI के लिए 64 गेंदों पर 100*

केएल राहुल ने रचा इतिहास, विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

आईपीएल 2025 में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • 106 – ईशान किशन (SRH) बनाम RR, हैदराबाद, 23 मार्च
  • 103 – प्रियांश आर्य (पीबीकेएस) बनाम सीएसके, मुल्लांपुर, 8 अप्रैल
  • 141 – अभिषेक शर्मा (एसआरएच) बनाम पीबीकेएस, हैदराबाद, 12 अप्रैल
  • 101 – वैभव सूर्यवंशी (आरआर) बनाम जीटी, जयपुर, 28 अप्रैल
  • 112* – केएल राहुल (डीसी) बनाम जीटी, दिल्ली, 18 मई

Kl rahul becomes 1st player in the world to score ipl century for three different teams

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2025 | 09:20 PM

Topics:  

  • Delhi Capitals
  • IPL
  • KL Rahul

सम्बंधित ख़बरें

1

SRH का 13 करोड़ वाला दांव बैठा फिट! जिस खिलाड़ी के लिए लुटाए पैसे, उसने खेल दी तूफानी पारी

2

IPL 2026 में अबकी बार 300 पार…ऑक्शन के बाद और ज्यादा ‘डरावनी’ हुई SRH, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन

3

रिकॉर्डतोड़ अनकैप्ड भारतीय बनने के बाद कार्तिक शर्मा का बड़ा खुलासा, कहा- ऑक्शन के बाद भी नहीं…

4

IPL 2026 ऑक्शन में इन 5 विदेशी खिलाड़ियों पर नहीं लगी कोई बोली, CSK के अनुभवी खिलाड़ी भी रहे अनसोल्ड

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.