KL Rahul के घर गूंजी किलकारी, बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने बेटी को दिया जन्म
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने सोमवार (24 मार्च) को एक्स पर एक बच्ची के जन्म की पुष्टि की। 32 वर्षीय दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने जनवरी 2023 में बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
केएल राहुल और अथिया शेट्टी (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के स्टार बैटर केएल राहुल के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। केएल राहुल पिता बन गए हैं। केएल राहुल ने 24 मार्च को सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि वो एक बेटी के पिता बन गए हैं। अथिया शेट्टी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। 32 वर्षीय दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने जनवरी 2023 में बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंध गए।
भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले राहुल सोमवार को विशाखापत्तनम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 मैच में नहीं खेल पाए, ताकि अपने पहले बच्चे के जन्म के समय अपनी पत्नी के साथ रह सकें।
👼🏽 pic.twitter.com/XK8YBVavnG — K L Rahul (@klrahul) March 24, 2025
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में, पंजाब और KKR का टूटा सपना, देखें पूरा शेड्यूल
दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहला मैच छोड़ने की मिली थी अनुमति
राहुल को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था और सोमवार को उनके पदार्पण की उम्मीद थी, लेकिन मैच शुरू होने से पहले क्रिकबज ने बताया कि राहुल व्यक्तिगत कारणों से टीम के सीजन के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया था कि अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे भारतीय बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट से विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मैच छोड़ने की विशेष अनुमति मिली है। अब दूसरे मैच से पहले वो टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
राहुल बच्ची के जन्म के दौरान अथिया के पास रहे मौजूद
भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल रविवार रात को ही मुंबई पहुंच गए थे। जब उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी अथिया शेट्टी किसी भी समय बच्चे को जन्म दे सकती हैं। आज 24 मार्च को अथिया शेट्टी ने एक बच्ची को जन्म दिया। केएल राहुल उस दौरान अथिया के पास मौजूद रहे। केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने नवंबर 2024 में प्रेंग्नेट होने की जानकारी दी थी।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
14 करोड़ में दिल्ली की टीम में हुए शामिल
तीन सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुआई करने के बाद राहुल ने मेगा ऑक्शन में हिस्सा लिया और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 14 करोड़ देकर अपने दल में शामिल किया। इसके बाद केएल राहुल ने भारत के लिए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। भारत की ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत में अहम योगदान देने के बाद राहुल आईपीएल 2025 में मजबूत लय के साथ उतरेंगे।
