KKR के नाम दर्ज हुआ एक शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
CSK vs KKR Match: कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 रनों से हार मिली। टीम इस सीजन जीत से दूर है और लगातार खराब प्रदर्शन से शर्मनाक रिकॉर्ड बना रही है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो-सोशल मीडिया)
KKR Unwanted Record: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की यह इस सीजन की चौथी हार है। मंगलवार को इस हार के साथ ही केकेआर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।
आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है जब केकेआर शुरुआती 5 मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज करने में नाकाम रही है। इस सीजन केकेआर ने अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। कोलकाता की टीम अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर है।
इस हार के बाद आईपीएल में अब तक यह केकेआर का यह दूसरा सबसे लंबा हार है। 2025-26 से लेकर अब तक लगातार कोलकाता को 6 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं सबसे लंबी हार का सिलसिला 2009 में था। 2009 में केकेआर की टीम ने लगातार 9 मैच गंवाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
5 IPL ट्रॉफियां और 18 साल का सफर… चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, फैंस को लगा झटका
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IPL में KKR की सबसे लंबी हार का सिलसिला
- 2009 में 9
- 2025-26 में 6*
- 2019 में 6
- 2022 में 5
मुकाबले का हाल
एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 गंवाकर 192 रन बनाए। टीम की तरफ से संजू सैमसन ने 32 गेंदों में 48 रन बनाए। वहीं, आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में 38 रन बनाए। हालांकि, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ 7 रन ही बना सके। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। सरफराज खान ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए।
कोलकाता की बल्लेबाजी बनी परेशानी का सबब
चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। फिन एलन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि सुनील नरेन 17 गेंदों में 24 रन बनाने के बाद खलील अहमद का शिकार बने। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 17 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंगकृष रघुवंशी भी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 19 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: मैदान पर हार, अब जेब पर वार; Ajinkya Rahane पर BCCI ने ठोका लाखों का जुर्माना
नूर अहमद का कमाल
उसके बाद अंत में रोवमैन पॉवेल ने 22 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि रमनदीप सिंह ने 35 रनों का योगदान दिया। दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी निभाई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। सीएसके की ओर से गेंदबाजी में नूर अहमद का जादू चला और उन्होंने महज 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, अंशुल कंबोज ने 2 विकेट अपने नाम किए।
