KKR का मास्टरस्ट्रोक, आकाश दीप की जगह रातों-रात हुई इस खूंखार गेंदबाज की एंट्री, IPL 2026 में तगड़ी बन गई टीम!
KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 जल्द शुरू होने वाला है। तीन बार की चैंपियन KKR ने सीजन से पहले बड़ा दांव खेलते हुए 28 साल के तेज गेंदबाज को टीम में शामिल किया, जिससे खिलाड़ी की किस्मत चमक गई।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो- सोशल मीडिया)
KKR Squad in IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही थीं। टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए। इससे पहले फ्रेंचाइजी ने अपने स्टार गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था, जिससे गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आ रहा था। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने समय रहते बड़ा फैसला लेकर इस कमी को भरने की कोशिश की है।
सौरभ दुबे को मिला बड़ा मौका
केकेआर ने आकाशदीप की जगह 28 साल के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया है। सौरभ पहले टीम के साथ नेट बॉलर के रूप में जुड़े हुए थे, लेकिन अब उन्हें आधिकारिक तौर पर स्क्वाड का हिस्सा बना लिया गया है। वह घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं और अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित कर चुके हैं।
दिलचस्प बात यह है कि सौरभ दुबे पिछले आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे, लेकिन अब उन्हें खुद को साबित करने का शानदार मौका मिला है। इससे पहले वह सनराइजर्स हैदराबाद के साथ भी जुड़ चुके हैं, जिससे उन्हें लीग का अनुभव भी है।
सम्बंधित ख़बरें
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
पूर्व चयनकर्ता ने की तारीफ
टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता सुब्रतो बनर्जी ने सौरभ दुबे की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि दुबे एक प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं, जो गेंद को स्विंग कराने के साथ पिच से अतिरिक्त उछाल भी हासिल कर सकते हैं। ऐसे में वह केकेआर के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दे सकते हैं।
हर्षित राणा पर भी संकट
केकेआर की चिंता यहीं खत्म नहीं होती। टीम के एक और तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी चोट से जूझ रहे हैं और उनके पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि फ्रेंचाइजी ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
सीजन की शुरुआत मुंबई के खिलाफ
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को करेगी। टीम का पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। केकेआर इस सीजन में अपना चौथा खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
ये भी पढ़ें: जयपुर छूटा-गुवाहाटी में डेरा, क्या 2000 किमी की दूरी छीन लेगी RR का होम एडवांटेज?
केकेआर का अपडेटेड स्क्वाड (IPL 2026)
रिंकू सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरून ग्रीन, फिन एलेन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी दहिया, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, राहुल त्रिपाठी, टिम सेफर्ट, सौरभ दुबे और रचिन रवींद्र।
