IPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में
IPL 2026: केविन पीटरसन ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए चार टीमों की भविष्यवाणी की। इस सीजन में मुंबई, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करेगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
राजस्थान रॉयल्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Kevin Pietersen Predict Top 4 Team in IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस सीजन अब तक छह मैच खेले गए हैं और हर टीम ने एक-एक मुकाबला खेल लिया है। आईपीएल के शुरुआत में ही इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने प्लेऑफ को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। पीटरसन ने उन चार टीमों के नाम बताए हैं, जो उनके हिसाब से टूर्नामेंट में प्लेऑफ का टिकट कटा सकती हैं।
IPL 2026 में ये टीमें कर सकती है प्लेऑफ में क्वालीफाई
दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व मेंटर रह चुके केविन पीटरसन के अनुसार, मुंबई इंडियंस (एमआई), दिल्ली कैपिटल्स (डीसी), राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के अचानक चोटिल होने की वजह से इसमें बदलाव भी हो सकता है।
पीटरसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा, “इस सीजन में आईपीएल के पहले राउंड के मुकाबले देखने के बाद और अभी की स्थिति के हिसाब से एमआई, डीसी, आरआर और पीबीकेएस चार टीमें होंगी, जो प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं। हालांकि चोट या फिर किसी और कारण से इसमें बदलाव भी हो सकता है।”
सम्बंधित ख़बरें
GT के खिलाफ आज डू और डाई मैच खेलने उतरेगी CSK, सिर्फ जीतने से नहीं बनेगी बात,करना होगा ये बड़ा कारनामा
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट
‘मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा’, अगले साल LSG में जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? संजीव गोयनका के दिल में…
Having watched the first round of matches in the IPL this season, as it stands, just on observations, this could be the top 4. MI, DC, RR, PUNJAB This can all change with injuries etc, but that’s how I see it atm. — Kevin Pietersen🦏 (@KP24) April 3, 2026
पीटरसन ने मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अपनी इस लिस्ट में शामिल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से आरसीबी के लिए इस सीजन मिडिल ओवर्स, स्पिनर्स और हेजलवुड की फिटनेस चिंता का विषय होगी। आरसीबी ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है। टीम ने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था।
इस सीजन में कोई स्कोर सुरक्षित नहीं
पीटरसन को यह भी लगता है कि इस सीजन में कोई भी टारगेट सुरक्षित नहीं है, क्योंकि उन्होंने आरसीबी और मुंबई इंडियंस को 200 से ज्यादा के स्कोर का आसानी से पीछा करते देखा है। पीटरसन के अनुसार, टॉस बहुत ज्यादा अहम हो गया है। इस सीजन की सबसे अजीब बात यह है कि बल्लेबाजों को यह नहीं पता कि पहली पारी में सुरक्षित स्कोर क्या है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: ‘पंजाब किंग्स के खिलाफ चलेगा संजू सैमसन का बल्ला’, भारत के पूर्व खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी
इन टीमों का हिस्सा रह चुके हैं केविन पीटरसन
45 साल के इस खिलाड़ी के मुताबिक, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और 2016 में खिताब को अपने नाम करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को टाइटल की दौड़ में शामिल होने के लिए कुछ असाधारण करना होगा और बड़े बदलाव लाने होंगे। छह मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट 4.171 है, जबकि दूसरे नंबर पर आरसीबी मौजूद है।
