Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रोहित शर्मा और विराट कोहली लेंगे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास? पूर्व क्रिकेटर ने कही बड़ी बात

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली का फ्लॉप प्रदर्शन देखने मिला। ऐसे में भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज करसन घावरी ने दोनों के संन्यास की बात कही है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Nov 04, 2024 | 04:46 PM

विराट कोहली और रोहित शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गी। जहां भारत को अपन ही घर में करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत इन तीन मुकाबलों में से एक भी मैच जीत नहीं पाया। जिसके बाद टीम इंडिया की हर तरफ आलोचना हो रही है। भारत के बल्लेबाजों ने इस सीरीज में बहुत निराश किया है। जिसके बाद भारत के एक पुर्व खिलाड़ी ने कप्तान रोहित शर्मा और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के संन्यास की बात कर दी है।

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली का फ्लॉप प्रदर्शन देखने मिला। विराट ने तीन मैचों की 6 पारियों में एक अर्धशतक जड़ा और कप्तान रोहित शर्मा ने भी 6 पारियों में केवल 1 अर्धशतक लगाया। दोनों दिग्गजों का ये फॉर्म अब टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गया है। जिसे देखते हुए इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज करसन घावरी ने प्रतिक्रिया दी है।

मीडिया से बात करते हुए करसन घावरी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में बात करते हुए कहा, “दोनों में से कोई भी अच्छी फॉर्म में नहीं है, इसे स्वीकार करें। वे रन नहीं बना रहे हैं। जाहिर है कि वे क्लास खिलाड़ी हैं। क्लास कहीं नहीं जाती, लेकिन कभी-कभी दोनों को फिर से शुरुआत करने की जरूरत होती है।”

यह भी पढ़ें- IPL 2025 के मेगा ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का हुआ खुलासा, इस दिन होगा खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला!

उन्होंने आगे कहा, “उन्हें वापस पटरी पर आने के लिए एक अच्छी पारी की जरूरत है। विराट और रोहित जाहिर तौर पर दबाव में हैं। उन्हें क्रीज को घेरना होगा और अधिक रन बनाने होंगे। शुभमन जैसे बल्लेबाजों को आगे आकर बड़ा स्कोर बनाना होगा। 30-40 रन से कोई फायदा नहीं होता। रवींद्र जडेजा रन बना रहे हैं, लेकिन शीर्ष-6 बल्लेबाजों को अच्छा स्कोर करना चाहिए। अन्यथा, हम संघर्ष करते रहेंगे।”

वहीं करसन घावरी से पूछा गया कि क्या बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी रोहित और विराट का भविष्य तय करेगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा, “जाहिर है, लेकिन 200 प्रतिशत। उन्हें बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत है। अगर वे अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो उन्हें अपने टेस्ट करियर पर फैसला लेना होगा। अगर वे ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो विराट और रोहित को रिटायर हो जाना चाहिए। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है, लेकिन टीम को जीत की जरूरत है। हमें भविष्य की टीम बनाने की जरूरत है। हम उन खिलाड़ियों को कब तक रखेंगे जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं।”

जानकारी के लिए बता दें कि भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली करारी हार की वजह से काफी नुकसान हुआ है। इस हार की वजह से भारत WTC की पॉइंट्स टेबल में पहले से दूसरे स्थान पर आ गया है। वहीं अब टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जानी वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 4 मुकाबले जीतने ही होंगे। तभी भारत WTC के फाइनल में पहुंच पाएगा।

Karsan ghavri talk about virat kohli and rohit sharma retirement after defeated against new zealand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2024 | 04:46 PM

Topics:  

  • India vs New Zealand
  • Rohit Sharma
  • Team India
  • Virat Kohli

सम्बंधित ख़बरें

1

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए संभावित स्क्वॉड का हुआ ऐलान, विराट और पंत खेलेंगे टूर्नामेंट

2

सूर्यकुमार यादव होंगे रोहित-विराट के इस क्लब में होंगे शामिल? तोड़ सकते हैं AB डिविलियर्स का रिकॉर्ड

3

यशस्वी जायसवाल ने जताई टीम इंडिया का कप्तान बनने की इच्छा, रोहित-विराट को लेकर कह दी ये बड़ी बात

4

धुंआधार प्रदर्शन के बाद भी रोहित-कोहली की कटेगी सैलरी? BCCI की मीटिंग में शुभमन गिल का प्रमोशन तय!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.