क्या केन विलियमसन के टेस्ट करियर पर लगा पूर्ण विराम? कीवी दिग्गज के एक इशारे ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
Kane Williamson News: केन विलियमसन को टेस्ट क्रिकेट में खेलते देखना हर फैन की ख्वाहिश है, लेकिन करियर के इस मोड़ पर क्या वह फिर सफेद जर्सी में नजर आएंगे, यह अब बड़ा सवाल बना हुआ है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
केन विलियमसन (फोटो- सोशल मीडिया)
Will Kane Williamson Retires From Test Cricket: सोमवार, 22 दिसंबर 2022 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ 323 रन की बड़ी जीत के बाद जब केन विलियमसन बे ओवल मैदान से बाहर निकले, तो यह पल खास बन गया। यह संभव है कि न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज का टेस्ट क्रिकेट में सफेद जर्सी पहनकर यह आखिरी मुकाबला रहा हो। हालांकि विलियमसन ने सीधे तौर पर संन्यास का ऐलान नहीं किया, लेकिन उनके बयान आने वाले समय को लेकर कई सवाल खड़े करते हैं।
आंकड़ें क्या कहते है?
केन विलियमसन अब तक 108 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 54.68 की शानदार औसत से 9461 रन बनाए हैं। माउंट माउंगानुई टेस्ट के पांचवें दिन से पहले उन्होंने स्वीकार किया कि जैसे जैसे करियर अंतिम चरण में पहुंच रहा है, संन्यास का ख्याल मन में आने लगा है। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि यह स्वाभाविक है कि ऐसे विचार करियर के इस दौर में आते हैं।
भविष्य को लेकर अनिश्चितता
हालांकि विलियमसन ने यह साफ नहीं किया कि यह उनका आखिरी टेस्ट था या नहीं, लेकिन उन्होंने यह जरूर संकेत दिया कि न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रति उनकी उपलब्धता अब पहले जैसी नहीं रही। उन्होंने कहा कि अब चीजें सीरीज दर सीरीज तय हो रही हैं। वेस्ट इंडीज सीरीज के बाद न्यूजीलैंड टीम को लंबा ब्रेक मिलने वाला है, जिसके दौरान आगे की योजनाओं पर चर्चा होगी।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
परिवार बनी पहली प्राथमिकता
केन विलियमसन ने यह भी माना कि उनकी प्राथमिकताएं अब परिवार की ओर ज्यादा झुक गई हैं। 23 दिसंबर को वह अपने परिवार के साथ दक्षिण अफ्रीका रवाना होंगे, जहां वह एसए20 लीग में हिस्सा लेंगे। यह कदम उनके करियर में आ रहे बदलाव और संतुलन को दर्शाता है।
कैजुअल प्लेइंग एग्रीमेंट का असर
विलियमसन ने हाल ही में कैजुअल प्लेइंग एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके बाद वह हर इंटरनेशनल सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध कराने के लिए बाध्य नहीं हैं। इसका मतलब है कि वह चुन सकते हैं कि कब और कहां न्यूजीलैंड के लिए खेलना है। ऐसे में छह महीने तक उनका इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहना भी संभव है।
ये भी पढ़ें: T20I डेब्यू में वैष्णवी शर्मा ने दिखाई काबिलियत, मैच में नहीं मिला विकेट; प्रदर्शन से रही संतुष्ट
10 हजार टेस्ट रन से ज्यादा अहम टीम
9461 टेस्ट रन बनाकर केन विलियमसन 10 हजार रन के करीब हैं, लेकिन उन्होंने साफ किया कि व्यक्तिगत रिकॉर्ड उनके लिए प्राथमिकता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जो भी रन बनते हैं, वे टीम के लिए होते हैं, न कि किसी व्यक्तिगत उपलब्धि के लिए। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के कठिन दौरों को उन्होंने रोमांचक चुनौती बताया, जो अभी भी उन्हें प्रेरित करती है।
