Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ड्रग्स के उपयोग के कारण IPL 2025 से बैन हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी, अपने देश लौटने की असली वजह आई सामने

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज और आईपीएल में गुजरात के लिए खेल रहे कगिसो रबाडा को ड्रग्स के सेवन के लिए अस्थायी रूप से बैन कर दिया गया है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 03, 2025 | 08:01 PM

कगिसो रबाडा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज और आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे कगिसो रबाडा बीच सीजन के दौरान ही अपने देश वापस चले गए थे। वापस जाने की वजह अब जाकर सामने आई है। उन्होंने खुद बताया कि ड्रग के इस्तेमाल के लिए अस्थायी रूप से बैन कर दिया गया है।

जब रबाडा ने अप्रैल में गुजरात टाइटंस से अपने देश लौटने की घोषणा की थी, तो उन्होंने इसे निजी कारणों के तहत बताया था। हालांकि, उस समय किसी को नहीं पता था कि असल में क्या कारण है। अब रबाडा ने खुद एक बयान जारी करके साफ किया है कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया था, जिसके कारण उन्हें अस्थायी निलंबन का सामना करना पड़ा है।

ड्रग्स का सैंपल आया पॉजिटिव

रबाडा ने अपनी सफाई में कहा कि जैसा कि रिपोर्ट में बताया गया है, मैं हाल ही में व्यक्तिगत कारणों से IPL छोड़कर दक्षिण अफ्रीका लौट आया था। इसका कारण यह है कि मैंने एक रिक्रिएशनल ड्रग के लिए सैंपल दिया था। उसका रिजल्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि, उस ड्रग्स का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। ESPNCricinfo की रिपोर्ट के अनुसार यह मामला SA20 लीग 2025 के दौरान हुआ था। जिसमें रबाडा MI केप टाउन की ओर से खेलते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘आप हमारी टीम की…’, MI में 15 साल पूरे होने पर पांड्या ने Rohit Sharma को लेकर कही ये बड़ी बात

PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, दो बदलाव के साथ उतरी सनराइजर्स हैदराबाद; ऐसी है दोनों टीमों की-11

IPL 2026 PBKS vs SRH Live: अभिषेक शर्मा की तबाड़तोड़ पारी जारी, 18 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक

शुभमन गिल या अर्जुन तेंदुलकर… किसे सपोर्ट करेगी Sara Tendulkar? रिएक्शन हुआ वायरल

रबाडा ने मांगी माफी

रबाडा ने माफी मांगते हुए कहा कि मैं उन सभी से दिल से माफी मांगता हूं जिन्हें मैंने निराश किया है। क्रिकेट मेरे लिए केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक सम्मान है। मैं इसका दोबारा कभी अपमान नहीं करूंगा। उन्होंने यह भी बताया कि वे अब भारत लौट चुके हैं, लेकिन गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

समर्थन देने के लिए धन्यवाद कहा

रबाडा ने समर्थन देने वालों का आभार जताते हुए कहा कि मैं अपने एजेंट, क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA), गुजरात टाइटंस, साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (SACA) और अपनी लीगल टीम का आभारी हूं। सबसे ज्यादा धन्यवाद अपने परिवार और दोस्तों को, जिनके प्यार और समझ ने मुझे ताकत दी।

अभी यह साफ नहीं है कि उनका निलंबन कब तक चलेगा, लेकिन दक्षिण अफ्रीका को उम्मीद है कि वे 11-15 जून को लॉर्ड्स में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले टीम में वापसी कर पाएंगे।

Kagiso rabada suspended after testing positive for consuming drug

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2025 | 07:46 PM

Topics:  

  • Gujarat Titans
  • IPL 2026
  • Kagiso Rabada
  • South Africa
  • South Africa Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.