Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यही लड़का तोड़ेगा मेरा रिकॉर्ड…इंग्लैंड के नए T20 किंग जोस बटलर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर की भविष्यवाणी

Jos Buttler T20 Record: जोस बटलर टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अपने इस रिकॉर्ड को लेकर उन्होंने वैभव सूर्यवंशी पर बड़ी भविष्यवाणी की है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Aug 06, 2026 | 03:28 PM

वैभव सूर्यवंशी (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Jos Buttler On Vaibhav Suryavanshi: इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ते हुए इस बड़ी उपलब्धि को अपने नाम किया। स्टार बल्लेबाज बटलर ने भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। बटलर का कहना है कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का उनका रिकॉर्ड भविष्य में वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं।

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए बटलर ने कहा कि यह सोचना वाकई में बहुत कूल है कि आपने सबसे ज्यादा टी20 रन बनाए हैं। एक दिन कोई इसे पार कर जाएगा और उसका नाम शायद वैभव सूर्यवंशी होगा।

इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार शुरुआत

वैभव ने पिछले एक साल में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। वैभव इंग्लैंड के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से जमकर धमाल मचाया। उन्होंने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वहीं, तीसरे टी20 में उन्होंने 49 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 81 रनों की दमदार पारी खेली थी।

सम्बंधित ख़बरें

25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO

पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती विदर्भ, टीम का होगा सम्मान; हर्ष दुबे और यश ठाकुर भी होंगे सम्मानित

तैयारी नागपुर में, कुटाई विदेश में… जानिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की वापसी का पूरा राज

Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी, ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान बने

IPL 2026 में खूब गरजा वैभव का बल्ला

इससे पहले, आईपीएल 2026 में भी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब गरजा था और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 16 मुकाबलों में 48 की औसत और 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रन बनाए थे।

सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने बटलर

जोस बटलर ने मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और वेल्श फायर के बीच खेले गए मुकाबले में सिर्फ 20 गेंदों में 51 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। बटलर ने अपनी इस पारी के दौरान 2 चौके और 6 छक्के लगाए। वह टी20 में अब सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़ें- CJP में बगावत! अभिजीत दिपके के घर के बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कोर कमेटी में भाई-भतीजावाद का आरोप

बटलर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब 14,833 रन बना चुके हैं। उन्होंने कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 14,803 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में 14,562 रनों के साथ क्रिस गेल तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

एजेंसी इनपुट के साथ…

Jos buttler t20 record vaibhav suryavanshi prediction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 03:28 PM

Topics:  

  • Cricket
  • Josh Butler
  • Vaibhav Sooryavanshi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.